Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

महेश्वर को सिनेमा स्कोप में दिखाने के लिए दर निर्धारित
23, Feb 2021 5 years ago

image

अब प्रीवेडिंग शुट करने के लिए भी देना होगा शुल्क
माही की गूंज, खरगोन
     जिला पर्यटन, पुरातत्व एवं संस्कृति समिति ने महेश्वर को कैमरे की नजर से देखने के लिए और विश्व पटल पर दिखाने के लिए शुल्क निर्धारित कर लिया है। अब महेश्वर स्थित किला एवं घाट स्थलों को शुट कर उसका उपयोग अन्य उद्देश्य के साथ करने के लिए शुटिंग दर निर्धारित कर ली है। ज्ञात हो कि, महेश्वर अब मात्र एक घाट और किले का द्वार नहीं है, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के निर्माता एवं निर्देशक अपनी फिल्मों में महेश्वर व मां नर्मदा की सुंदरता दिखाने के लिए शुटिंग करने लगे है। पिछले वर्षों से महेश्वर में शुटिंग करने का एक रिवाज सा बन गया है। यहां न सिर्फ प्रीवेडिंग, टीवी सिरियल, वेब सीरीज बल्कि बड़े-बड़े बैनरों की फिल्में शुट की जाने लगी है। वैसे तो महेश्वर के दृश्यों की शुटिंग करने का सिलसिला आज से 50 वर्ष पूर्व 1970 में महाशिवरात्रि नामक फिल्म से शुरू हुआ था, जिसके बाद तुलसी, गौतमी पुत्र शतकर्णी, अशोका द ग्रेट, यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना-2, मणिकर्णिका, तेवर, जिनियस, पेडमेन, दबंग-3, कलंक सहित अन्य फिल्में व धारावाहिक सीरियलों की शुटिंग की जा चुकी है। 4 फरवरी को आयोजित हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में महेश्वर किला व घाट के साथ ही मंडलेश्वर अनुभाग के अन्य स्थानों के लिए फोटो शुट व शुटिंग के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
महेश्वर किला व घाट स्थलों के लिए निर्धारित दर
     समिति द्वारा प्रीवेडिंग शुट ड्रोन कैमरे के साथ, फिल्म शुटिंग, बड़े फिल्मों की शुटिंग, महेश्वर किला एवं घाट स्थलों तथा किला व घाट के अतिरिक्त अनुभाग के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है। अब प्रीवेडिंग शुटिंग ड्रोन कैमरे के साथ महेश्वर निवासी के लिए 4 हजार रूपए प्रतिदिन व महेश्वर से बाहरी क्षेत्र के निवासी के लिए 6 हजार रूपए (प्रतिदिन) शुल्क अदा करना होगा। वहीं फिल्म शुटिंग के लिए एक दिन की अवधि तक के लिए 20 हजार, 2-3 दिवस की अवधि के लिए 35 हजार, तीन दिवस से अधिक अवधि के लिए (प्रतिदिन) 10 हजार रूपए और ड्रोन कैमरे से शुट करने के लिए मात्र एक बार के लिए 10 हजार रूपए देना होंगे। इसके अलावा बड़े बैनर की फिल्मों के लिए प्रथम 5 दिवस के लिए (प्रतिदिन) 50 हजार, 5 से 15 दिन (प्रतिदिन) 30 हजार, 15 दिनों से अधिक (प्रतिदिन) के लिए 10 हजार और ड्रोन से एक बार के लिए 10 हजार रूपए देना होंगे।
महेश्वर किला व घाट के अतिरिक्त अनुभाग के लिए निर्धारित दर
     समिति ने महेश्वर किला व घाट के अलावा मंडलेश्वर अनुभाग के अन्य स्थलों के लिए भी शुल्क निर्धारित किया है। यहां फिल्म शुटिंग एक दिन तक की अवधि के लिए 10 हजार, 2 से 3 दिनों की अवधि के लिए 15 हजार, 3 दिवस से अधिक (प्रतिदिन) के लिए 10 हजार और ड्रोन से मात्र एक बार के लिए 5 हजार रूपए शुल्क देना होगा। साथ ही बड़े बैनरों की फिल्मों के लिए 1 से 15 दिनों तक (प्रतिदिन) 20 हजार रूपए, 15 दिनों से अधिक (प्रतिदिन) के लिए 10 हजार और ड्रोन कैमरे से मात्र एक बार के लिए 10 हजार रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। मप्र शासन द्वारा मप्र फिल्म पर्यटन निति 2020 जारी की गई है, जिसमें प्रत्येक जिले में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है। जिले में जिला पर्यटन, पुरातत्व एवं संस्कृति समिति ने नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर को बीएस सोलंकी को नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी इन स्थानों की वीडियों शुटिंग के लिए अनुमतियां प्रदान करेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |