Thursday, 26 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

पक्के के चक्कर मे खोलें कच्चे मकान, अब तिरपाल डालकर रह रहे लोग
14, May 2020 6 years ago

image

माही की गूंज भीकनगाँव (खरगोन) 

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं मिलने से हितग्राहियो को बड़ी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है खरगोन जिले के  भीकनगाँव के हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृती प्रदान हुई । आवास की स्वीकृति मिलने पर पक्के  मकान की आस मेंअपने कच्चे मकान खोल दिए, लेकिन अब लॉकडाउन का हवाला देकर मकान बनाने हेतु बैंक खाते में पैसा नही डाल रहे है, कच्चे मकान खोल बैठे आधे अधूरे मकान तिरपाल डालकर रह रहे लोगो को बारिश की चिंता सता रही है बताया जा रहा है कि, जनवरी में 754 मकान स्वकृत हुए जिसमे 539 हितग्राहियो को प्रथम क़िस्त 60 हज़ार रुपए जमा हुए थे जिसके बाद कभी तक कोई रुपये नही मील लाभार्थी व बसुबाई ने बताया कि, 1 साल पहले पति के देहांत के बाद 18 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय बेटे की ज़िम्मेदारी आ गयी।सोचा था की पक्का मकान बनाकर बेटी की शादी कर देंगे। इसी कारण कच्चा मकान खोलकर काम शुरू करवा दिया था, लेकिन अब अधूरे काम के कारण तिरपाल के नीचे रहना पड़ रहा है। यदि महीनाभर और काम नहीं चला तो बारिश मे सर छुपाने की जगह भी ना बचेगी। बसुबाई के पास इतने पैसे भी नहीं है कि, वह किराए का मकान ले सके।इसी तरह नगर में दूसरे लाभार्थीयो का हाल भी ऐसा ही है। ज़्यादा बुरी स्थिति उनकी है जो ख़ुद के मकान की आस में अब किरायेदार बने है। इनके पास किराये के पैसों की व्यवस्था भी नहीं है।

           प्रभारी सीएमओ मनोज गंगराड़े ने बताया कि, शासन को जानकारी भेज चुके है, पैसा आने का निर्णय शासन स्तर पर होगा। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |