Monday, 02 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

पुलिस को मोबाइल ट्रेसिंग में मिली सफलता, करीब 7 लाख की कीमत के मोबाइल ढूंढ निकाले
14, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन

     जिले में मोबाइल ट्रेसिंग को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है। साईबर सेल द्वारा विगत 6 माह में गुम हुए 50 मोबाईल को खोजने में सफलता प्राप्त की गई है। इन 50 मोबाईल की किमत 7 लाख 50 हजार रूपए है।

     इस दौरान संबंधित कंपनियों से संपर्क स्थापित कर मोबाइलों को बार-बार ट्रेस करवाया गया, जिसमें विगत 6 माह में गुम हुए कुल 50 मोबाईल को खोजने में सफलता हासिल हुई। 50 मोबाइलों को संबंधित थानों को सूचित कर मोबाइलों को पुलिस कब्जे में ले जाकर 12 दिसंबर को साईबर सेल खरगोन बुलवाया गया। खोजे गए 50 मोबाइल में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, टेक्नो, रियलमी, वन पल्स आदि कंपनियों के मोबाईल है। इन माबाईल मालिकों को सोमवार को स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री चौहान द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चौहान ने कहा कि कोई भी लावारिस मोबाईल या वस्तु मिलने पर तुरंत संबंधित थाने में सुपुर्द करें या कंट्रोल रूम खरगोन को सूचित करें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |