Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जॉबकार्ड में दर्ज फोटो से हुई मनरेगा में राशि आहरण
Report By: बृजभूषण दसोंदी 17, Oct 2020 5 years ago

image

उच्च अधिकारियो की लापरवाही भी है शामिल पर मामला मड दिया सचिव पर ही  

माही की गूंज, खरगोन

    मध्यप्रदेश की पंचायतो में कई तरह की अनियमित्ता एवं भ्रष्टाचार के खुलासे हुए है, जिसमे एक जो ग्राम पंचायत स्तर व क्षेत्र के जो उन व्यक्तियों एवं परिवार जिन्होंने कभी तगारी भी नहीं तोकि उनके नाम से भी जॉबकार्ड लगाकर मनरेगा में मजदूरी करने के नाम पर भ्रष्टो ने राशि निकाल कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। वही ऐसे व्यक्ति  जिनके नाम से राशि आहरण कर ली जाती है जिन्होंने कभी मजदूरी ही नहीं की है और उन्हें तक यह नहीं पता रहता है कि, उनके नाम से मजदूरी के नाम से राशि आहरण कर ली गई है। ऐसे भ्रष्टाचार में पंचायत से लेकर जनपद, जिला जनपद व जिला कलेक्टर तक के अधिकारी व कार्य एजेंसी की जवाबदेही होती है, क्योकि यह राशि मस्टर में नाम किसी का तो बैंक अकाउंट किसी और के नाम से होकर राशि आहरण की जाती है। इन भ्रष्टो का इतना बोलबाला है कि, भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया और इसे कोई भी किसी भी स्तर पर देखने वाला नहीं है यह भी स्पष्ट होता है।

    नतीजन इनकी अनियमित्ता एवं भ्रष्टाचार की इस श्रंखला में एक और बड़ी महारथ हांसिल कर बॉलीवुड की अभिनेत्री जो कभी अपनी एयर कंडीशनर गाड़ी से बहार आती है तो, उनके मुलाजिम छाता लेकर छाया देते है कि कही उनका रंग फीका न पड़ जाए। ऐसी अभिनेत्री का मनरेगा जॉबकार्ड में फोटो अंकित कर मजदूरी की गई राशि आहरण कर ली गई। ऐसी कई अनियमित्ता यहाँ देखने को धरातल पर मिल सकती है और आश्चर्य यह की ऐसे अधिकारियो पर भी मात्र सोकास नोटिस देकर या सबसे छोटे कर्मचारी पर ही निलंबन जैसी कार्यवाही कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली जाती है।

    ऐसा ही एक मामला: अधिकारियो की अनियमित्ता व अनदेखी का खुलासा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की झीरीन्या विकास खंड के पीपरखेड़ा पंचायत में हुआ है, जिसकी शिकायत 16 अक्टूबर को जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव बेनल के पास आई। उक्त शिकायत के सत्यापन व रिकॉर्ड के निरिक्षण के लिए मनरेगा परियोजना अधिकारी श्याम रघुवंशी को ग्राम पंचायत पीपरखेड़ा भेजा गया, जहां जांच में शिकायत सत्य पाई गई। जिसमे खुलासा हुआ की मुखिया मोनू शिवशंकर के मनरेगा जाबकार्ड में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का  फोटो दर्ज कर मनरेगा में मजदूरी करने की राशि का आहरण कर लि गई है। जिसके बाद ग्राम पंचायत पीपरखेड़ा सचिव मोतीलाल सोनाने को शासकीय कार्य में लापरवाही व अनियमित्ता बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अधिकारियो ने अपनी जवाबदेही को सिर्फ सचिव पर मडकर अपने कार्य की इतिश्री अन्य मामलो की तरह की जा रही है। 




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |