Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शंकु यंत्र से छात्रों को बताया सबसे छोटा दिन एवं सबसे लंबी रात की कहानी
22, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         आज 22 दिसंबर को सबसे छोटे दिन एवं सबसे लंबी रात का अवलोकन किया गया। जिला खगोल प्रभारी श्री नरेंद्र कर्मा द्वारा आज 22 दिसंबर को शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोठापुरा में विद्यार्थियों को शंकु यंत्र बनाकर सूर्य के मकर रेखा पर सीधे प्रवेश को शंकु यंत्र के माध्यम से प्रायोगिक तरीके से दिखाया गया। खगोल प्रभारी कर्मा ने बताया कि, इसके लिए प्रत्येक घंटे पर शंकु यंत्र की परछाई का अवलोकन किया गया एवं सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक परछाई से प्राप्त होने वाले रेखा को बनाया गया। यह वास्तविक मकर रेखा पर सूर्य की स्थिति को दिखाता है। इसे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश भी कहा जाता है। श्री कर्मा द्वारा छात्रों को इस यंत्र की परछाई द्वारा सूर्य के उत्तरायण को समझाया गया। इस दिन सूर्य की सीधी किरण मकर रेखा पर होती है जिससे वहा गर्मी का मौसम एवं कर्क रेखा वाले हिस्सों पर शीत ऋतु होती है। उन्होंने बताया कि आज 22 दिसंबर के दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन एवं सबसे लंबी रात होती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |