Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

नवीन बेरागी की जादुगरीः कृषि भूमि पर बिना अनुमति काट चुका है कालोनी, निर्माण कार्य भी शुरू
24, Apr 2025 1 year ago

image

एक सड़क बना कर दिखा रहा कॉलोनी के सब्जबाग

माही की गूंज, पेटलावद

अवैध रूप से बिना अनुमति के बन रहे टॉकीज के गिरने की घटना के बाद नगर में कट रही अवैध कालोनियो पर शासन का डंडा चलने का इंताजर किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक इस क्षेत्र में कोई कार्रवाई सामने नही आई। वही टॉकीज के गिरने की घटना के बाद मामले का मुख्य आरोपी नवीन बेरागी अब अग्रिम जमानत करा कर खुद को जेल जाने से बचाने में लगा हुआ है। नगर में नवीन बेरागी के काले कारनामो की जादुगरी और प्रशासनिक साठ-गांठ का चिट्ठा बहार आ रहा है।

जमीनों की दलाली ओर अवैध कालोनीया काटने में सक्रिय

    नवीन बेरागी नगर में फेल रहे अवैध कालोनीयो के मकड़जाल का बड़ा जादूगर है। जमीनों की दलाली से शुरू अवैध कालोनियों तक पहुँच कर बड़े रसूखदार भू-माफिया तक पहुँच गया। शुरु-शुरू में नगर की अवैध कॉलोनीयो में बेरागी, लोगो को प्लॉट दिलवाने का काम करता था और फिर जमीनों का जादूगर बन खुद जमीनें खरीद कर अवैध कालोनी काटने लग गया।

थांदला रोड पर काटी कॉलोनी

    नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग थांदला रोड पर रोड से अंदर नवीन बेरागी ने कृषि भूमि खरीदी और उस भूमि पर लोगो को कालोनी बता कर प्लॉट काट दिए। फर्जी कालोनी में बेरागी ने बिना नगर परिषद की अनुमति एक सीसी रोड भी बना दिया और अब इस कॉलोनी में अवैध रूप से निर्माण कार्य भी शुरू हो गए है। जिसकी भनक प्रशासन ओर नगर परिषद को भी है लेकिन रिकॉर्ड पर अवैध कॉलोनी दर्ज नही होने और जमीन राजस्व रिकार्ड मे दर्ज होने के चलते कोई कार्रवाई नही हो रही। जैसे-जैसे उक्त कृषि भूमि पर काटे गए प्लाटो पर निर्माण होगा अपने आप कृषि भूमि, कालोनी का रूप ले लेगी।

   इधर हल्का पटवारी भी गेर जिम्मेदार होकर कृषि भूमियों पर बिना किसी डाइवर्शन के हो रहे निर्माण कार्यों को अनदेखा कर रहे है।

नगर परिषद अध्यक्ष कर रही कार्रवाई की बात

        माही की गूंज द्वारा लगातार अवैध कालोनीयो पर लग रही खबरों के बाद नगर परिषद पेटलावद की अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने अब तक किसी प्रकार की कोई कर्रवाई होने की जानकारी नही दी। और कहा कि, शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और अवैध कॉलोनियों को चिंहित कर नोटिस दिए जायेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्ष 2016 से पूर्व की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का एजेंडा जारी किया था। जिंसमे कोलोनिनाइजर द्वारा राशि जमा करने का प्रावधान किया गया था। नगर परिषद द्वारा बकायदा विज्ञप्ति जारी हुई, लोगो द्वारा अवैध कालोनियो को वैध करने के लिए आपत्ति दर्ज करवाई गई। लेकिन आपत्तियो का क्या निराकरण हुआ ओर किन कॉलोनियों को वैध किया इसकी कोई जानकारी नही दी गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |