Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण
27, Apr 2025 1 year ago

image

कार का संतुलन बिगडा दो जनों की मौके पर ही मौत

पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को तत्काल पहुंचाया मेडिकल कॉलेज

माही की गूंज, खवासा

     8 लेन एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। खवासा चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर ने माही की गूंज को जानकारी देते हुए बताया कि, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार क्रमांक जीजे 06 पिसी 6733 रतलाम से टीमरवानी की ओर जा रही थी। तलवाड़ा माही नदी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए।

   इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। बताते हैं कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में महिला आकांक्षा सहित एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

   घायलों को उपचार के लिए तत्काल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया है।

   पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |