Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

101 किलोमीटर रतलाम-झाबुआ रोड को बनाने की कवायद शुरू
Report By: सुनील सोलंकी 24, Apr 2025 1 year ago

image

साफ-सफाई के साथ पेड़ों को काट समतल कार्य किया जा रहा है

माही की गूंज, खवासा। 

    एमपीआरडीसी धार डिवीजन के अधीन आने वाले रतलाम फुलमाल (झाबुआ) मार्ग का कार्य इन दिनों नए सीरे से बनाने की कवायद शुरू हो चुकी हैं। निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी धार डिवीजन है। साथ ही उक्त टेंडर हार्दिक कंस्ट्रक्शन कंपनी अहमदाबाद को मिला है। बताते हैं रतलाम-झाबुआ मार्ग 101 किलोमीटर जिसकी लागत 432 करोड रुपए हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो इस रोड को 2 साल में बनाकर विभाग को देना हे जिसका एग्रीमेंट हो चुका है तथा ठेकेदार ने रोड के आस-पास साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है।  विभागीय अधिकारियो के अनुसार रोड 10 मीटर चैड़ा बनेगा जिसमे रोड के आसपास साफ-सफाई के साथ समतल करने का कार्य शुरू हो चुका है। सिहस्थ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसको मंजूरी दी है जिसमें 2 साल में कार्य ठेकेदार द्वारा करके विभाग को देना है। बताते हैं, जब से यह रोड बना है तब से थोड़े दिन चला उसके बाद जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। कई बार इसको रिपेयर भी किया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ उसके बाद नए सिरे से इसको 10 मीटर चैड़ा करने के साथ नया बनाया जाएगा। रानीसिग, करवड़, बामनिया, खवासा से लेकर झाबुआ तक कई जगह इस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जबकि यह रोड रतलाम से पेटलावद से लेकर गुजरात को भी जोड़ता है। इसके चलते दो पहिए, चार पहिए, व भारी वाहनों का आवागमन भी अधिक होता है उसके कारण यह रोड जर्जर हो चुका था। अब इसको एमपीआरडीसी द्वारा नए सिरे से बनाया जा रहा है, जिसमें इसकी आगे मुद्दत बढ़ जाएगी, साथ ही आसपास क्षेत्र इस रोड के बनने के बाद कई तरह के आवागमन के लिए सुविधा हो जाएगी। बताते हैं जहां शहरी व आसपास गांव आएंगे वहां सीसी रोड बनाया जाएगा उसके बाद डामर का पूरा रोड बनेगा और अच्छी स्पेस के साथ 10 मीटर चैड़ा भी उसको बनाया जाएगा।


  एमपी आरडीसी धार डिवीजन के जीएम अमित भूरिया ने बताया कि, एग्रीमेंट हो चुका है ठेकेदार ने साफ-सफाई के साथ कार्य शुरू कर दिया है, 2 साल में इस रोड को बना कर देना है। एग्रीमेंट के हिसाब से इसकी लागत क्या है यह देख कर बता पाएंगे। बाकी रोड टू लेन 10 मीटर चैड़ा बनेगा। जहा शहरी क्षेत्र है वहां सीसी रोड बनाया जाएगा।


  हार्दिक कंस्ट्रक्शन कम्पनी अहमदाबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र तिवारी ने माही की गूंज को बताया, अभी स्वीकृति मिल चुकी है हमारे द्वारा साफ सफाई के साथ मशीनो के माध्यम से समतल करने का कार्य शुरू हो चुका है। 2 साल में रोड को बनाकर विभाग को देना है अब कार्य में जल्द ही तीर्व गति से लाया जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |