Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

कूप का पानी पीने से कई ग्रामीण उल्टी दस्त से पीड़ित
Report By: सुनील सोलंकी 22, Jun 2025 1 year ago

image

माही की गुंज, खवासा। 

           ग्राम पंचायत भामल में जिस कूप से पानी सप्लाई किया जाता है, उस कूप का पानी पीने से करीबन 10 से 15 लोग बीमार हो गए हैं। माही की गुंज को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भामल मे शनिवार को गांव मे पानी सप्लाय किया था उसको पिने के बाद रात्री मे 12 से 3 बजे तक के मध्य करीब 10 से 15 लोगो को उल्टी-दस्त की परेशानी होनी लगी, सभी को अपने परिजन निजी अस्पताल के साथ सरकारी मे ले गए जहाँ उनका इलाज जारी है। उल्टी-दस्त किस वजह से हुई है, यह तो अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बाकी ग्रामीणों का कहना है कि, कल पानी पीने के बाद इस तरह की शरीर में हलचल पैदा हुई की उल्टी-दस्त शुरू हो गई। अब यह तो प्रशासन जांच करें कि किस वजह से ग्रामीणों को इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी का निजी अस्पताल के साथ सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

         मामले में थांदला पीएचई विभाग के एसडीओ राहुल सोलंकी से चर्चा की उन्होंने बताया कि, मैं मामले को दिखवाता हूं कि कहां दिक्कत है, और पंचायत से भी जानकारी लेते है, हो सके तो मैं खुद मौके पर पहुंच रहा हूं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |