Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

आखिर क्यों मजबूर हुए खवासावासी धरना प्रदर्शन के लिए
30, May 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, खवासा

    थांदला विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण पंचायत, ग्राम पंचायत खवासा के रहवासी विगत कई वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस योजना बनाई जाए, ताकि उसका दीर्घकालीन लाभ मिल सके। यहां पिछली कई योजनाएं, जो बिना सोच-विचार के लागू की गई थीं और जिनमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ, वे दम तोड़ चुकी हैं और समस्या न केवल जस की तस बनी हुई है, बल्कि बढ़ती ही जा रही है।

    जल समस्या को लेकर मार्च में गांव की महिलाओं ने एक बड़ी एवं प्रभावी रैली (खाली बाल्टी और बर्तन लेकर) निकाली थी। महिलाओं की मांग थी कि पेयजल समस्या का तत्काल समाधान निकाला जाए, जिसके लिए उनकी मांग थी कि नर्मदा माई की उद्वहन परियोजना के एक आउटलेट को खवासा के तालाब क्रमांक 1 से जोड़ दिया जाए, ताकि खवासावासियों को बारहमासी जल संकट से मुक्ति मिल सके।

    उक्त प्रभावी महिला आंदोलन के बाद क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनीता चौहान ने भी खवासा पहुंचकर महिलाओं के साथ चर्चा की थी और जल्द ही उचित कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अप्रैल और मई की भीषण गर्मी निकलने के बावजूद कोई सार्थक हलचल नहीं दिखाई दी तो महिलाओं ने गत रविवार को रोग्यादेवी मंदिर पर एक विशेष बैठक रखकर आगे की रणनीति पर चर्चा की, जिसमें निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 31-5-2025 को खवासा के बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर नायब तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी खवासा को पत्र के माध्यम से सूचना दी गई है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकाला गया, तो नगर बंद एवं भूख हड़ताल की जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |