Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

भाजपा की महिला नेत्री पूर्व जिला मंत्री सोनीया ओसारी का निधन
28, Apr 2021 5 years ago

image

माँ और बेटी दोनो काल के गाल मे समाए, नगर परिषद की सीट महिला अजजा होने के बाद से थी लगातार सक्रिय

माही की गूंज, पेटलावद 

    कोरोना का कहर इस कदर बड़ चुका है कि अब परिवार के परिवार उजड़ने लगे हैंl लगातार अब इसी तरह की खबरे सुन व पड़कर मन विचलित हो रहा हैl पेटलावद नगर में ही बुधवार को कोरोना से तीन की मृत्यु हो चुकी हैl पहली मृत्यु निर्मल कुमार मेहता की पत्नि की हुई, उनका इलाज मंदसौर के हॉस्पिटल मे चल रहा थाl वही आज एक ही परिवार मे दो महिला की मृत्यु हो गई, नगर के वार्ड क्रमांक 15 मे रहने वाली सोनिया औसारी और उनकी माताजी का स्वर्गवास हो गयाl इधर पेटलावद मे सोनिया की माता का अंतिम संस्कार करके घर आए ही थे कि, झाबुआ हॉस्पिटल मे एडमिट सोनिया की मृत्यु का समाचार सुनने को मिलाl सोनिया की मृत्यु का समाचार सुनकर हर कोई स्तब्ध हो गयाl सोनिया भाजपा की सक्रिय महिला कार्यकर्ता थी l

पूर्व जिला मंत्री ओसारी लगातार थी सक्रिय 

    सोनिया ओसारी भाजपा की सक्रिय महिला नेत्री होकर भाजपा की महिला विंग में महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। गत दिनों पेटलावद नगर परिषद की सीट महिला अजजा के लिए तय होने के बाद से भाजपा की राजनीति में लगातार सक्रिय थी, भाजपा के छोटे से छोटे आयोजन में उपस्थित देकर अपनी सक्रियता दिखा रही थी। सोनिया ओसारी के निधन पर भाजपा में शोक का माहौल है। पूर्व विधायक निर्मला भूरिया और भाजपा महिला जिलाअध्यक्ष आरती भानपुरिया ने सोनिया ओसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |