Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सामुहिक सूर्य नमस्कार में हुए हजारों बच्चों के साथ कलेक्टर, एसपी, विधायक सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
12, Jan 2024 2 years ago

image

विवेकानंद जयंती पर योग दिवस कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार प्राणायाम का हुआ आयोजन

माही की गूंज, खरगोन।

         स्वामी विवेकानंद जी के स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने के प्रयासों के कारण मध्य प्रदेश शासन ने उनके जन्म दिवस ’’युवा दिवस’’ को जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के अभ्यास का कार्यक्रम प्रति वर्ष 12 जनवरी को आयोजित किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी योग दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन मध्य प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों ने प्रशासन के साथ किया। जिले के समस्त विद्यालयों में लगभग 63 हजार 500 से अधिक छात्र/छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनधि एवं अधिकारी कर्मचानियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम मैदान खरगोन पर आयोजित किया गया। जिसमें विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह, अपर कलेक्टर जेएस बघेल, श्रीमती लक्ष्मी गामड़, सहित समस्त जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों के साथ जिला मुख्यालय स्थित विद्यालयों के लगभग 1500 छात्र/छात्राएं एवं उनके शिक्षक उपस्थित थे।

          उक्त अवसर पर कलेक्टर शर्मा ने कहा कि, विवेकानंद जी ने छोटी सी उम्र में जब संचार के साधन भी उपलब्ध नहीं थे, तब विदेश में देश की संस्कृति एवं अध्यात्म एवं युवा शक्ति का डंका बजाया था। आज के इस वातावरण में हमें स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास रहता है। विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने भी युवा दिवस की बधाई देते हुए नियमित योग करने का आह्वान किया। 

          सूर्य नमस्कार की तीन आवृत्तियों के पश्चात प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम, विलोम एवं भ्रस्तिका के के प्राणायाम कराए गए। इस कार्यक्रम में आस्था ग्राम के दृष्टिबाधित बच्चों ने भी उपस्थित रहकर योग सामर्थ्य का प्रदर्शन किया।

          अंत में एसडीएम भास्कर गाचले ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणेन्द्र सिंह, बारिया, जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कानूड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |