Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

फॉर्मर मेडिसिन वाला ने खरगोन जिले में उपजा दी नई-नई औषधियाँ
11, Feb 2022 4 years ago

image

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 50 हजार से 1 लाख रुपये क्विंटल वाली फसल भी है इनके खेत में

माही की गूंज, खरगोन।

            कोई भी पेशा हो हर पेशे में नवीनता और प्रयोग के साथ आत्मविश्वास हमेशा आगे बढ़ने की गुंजाइश बनाएँ रखता है। ऐसे ही नवाचार महेश्वर में इटावदी गांव के किसान ने मेडिशनल खेती को लेकर किए हैं। जिन्हें हम किसान जड़ीबूटी (फॉर्मर मेडिसिन वाला) वाला कह सकते हैं। वर्ष 1999 में भोपाल में सेडमैप द्वारा एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 20 वर्ष पहले कला में स्नातक की डिग्री लेने वाले मोहन पाटीदार भी पहुँचे। तभी इनका परिचय औषधीय खेती सफेद मूसली से हुआ। वापस आने के बाद मोहन ने अपने खेत के सफेद मूसली की खेती करने का निर्णय कर लिया। इसके लिए उन्होंने बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया। लोन लेने के बाद महाराष्ट्र से सफेद मूसली के बीज बुलवा कर खेती में नए प्रयोग की शुरुआत की। तब से लेकर आज तक सफेद मूसली की लगातार खेती करते रहे हैं। इस बीच कई तरह के उतार चढाव देखे इसमें इन्हें मुनाफा हुआ तो घाटा भी लेकिन सफेद मूसली की खेती करना नहीं भूले। सिर्फ सफेद मूसली ही नहीं इसके बाद अश्वगंधा, अदरक और फिर तुलसी व किनोवा और अब अकरकरा की औषधीय फसलों की खेती निसंकोच सफलता के साथ कर रहे हैं।

अरब मूल की खेती करने में भी पीछे नहीं

        मोहन सुखदेव पाटीदार के पास अपनी 20 एकड़ भूमि है। इस बार रबी की फसल के तौर पर 1 एकड़ में अरब मूल की फसल अकरकरा को चुना। इसकी खेती में 6 से 8 माह का समय लगता है। इस फसल को सम शीतोष्ण जलवायु में उपजा जाता है। हमारे देश में अकरकरा की उप्र, मप्र, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में खेती की जाती है। अकरकरा को अधिक धूप की जरूरत होती है। पौधों को अंकुरित होने के लिए 20 से 25 डिग्री और विकास के लिए कम से कम 15 और अधिकतम 30 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। पकने के समय 35 डिग्री तापमान अधिक उपयुक्त होता है। जिसका मुख्य रूप से चिकित्सा जगत की कई तरह की मेडिसिन में किया जाता है। अकरकरा में उत्तेजक गुण होने के कारण आयुर्वेद में इसे पुरुषों और महिलाओं के उपयोग के लिए लाभकारी माना जाता है। अकरकरा सिरदर्द, सर्दी खांसी, दांत दर्द कम करने में, मुंह में बदबू को दूर करने, मधुर स्वर के लिए, सांस संबंधी समस्याओं में आराम के अलावा दर्जनों बीमारियों या कमजोरी में उपयोग में लायी जाने वाली मेडिसिन में अकरकरा मुख्य है। आयुर्वेद में अकरकरा के फूल, पंचांगण और जड़ का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसका बाजार में 400 रूपये प्रति किलो तक भाव मिलता है।

दक्षिण अमेरिका की सबसे पौषक तत्वों वाली फसल किनोवा भी

        किनोवा एक बथुवा प्रजाति का पौधा है बड़े पैमाने पर इसकी खेती दक्षिण अमेरिकी देशों में की जाती है। किनोवा में बहुतायत में प्रोटीन होने से इसको सबसे अच्छे पौष्टिक अनाज के रूप में जाना जाता है। इसके 100 दाने में 14 ग्राम प्रोटीन, 7 ग्राम डायटरी फाइबर, 197 मिग्रा. मैग्नीशियम, 563 मिग्रा. पोटेशियम और 5 मिग्रा. विटामिन बी पाया जाता है। इसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 50 हजार रुपये से 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिलता है। किनोवा का सबसे ज्यादा उपयोग रोजाना सुबह नाश्ते में किया जाता है। जिससे वजन कम करने और मधुमेह को नियंत्रण करने में लाभ होता है। इसे वजन घटाने में सुपर फूड भी माना जाता है। इसके अलावा ह्रदय को स्वस्थ रखने, त्वचा चमकाने, डायबिटीज में फायदे, अनीमिया, पाचन क्रिया और हड्डियों को भी मजबूत बनाने में किया जाता है।

तुलसी की खेती से होगा लाभ

        मोहन भाई ने अभी अभी खरीफ की फसल के रूप में तुलसी का उत्पादन लिया है। तुलसी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा उपयुक्त होती है। जून-जुलाई में नर्सरी तैयार की जाती है। तुलसी के औषधीय गुणों के अलावा किसी भी घर में तुलसी के पौधे की मौजूदगी तनाव को दूर करने में मदद करती है। इस पौधे को घर में रखने से वायु शुद्ध होती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हवा से जहरीली गैसों जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड आदि को अवशोषित करता है। पौधा एक सुखद सुगंध पैदा करता है, जो आसपास को ताजा रखता है।

सफेद मूसली की सतत् जैविक खेती के लिए मलेशिया में मिला सम्मान

        मोहन भाई निमाड़ के उन किसानों में शुमार है। जो लगातार 20 वर्षों से सफेद मुसली की खेती कर लुप्त बीजों को सहेजने का काम भी कर रहे हैं। इसके बीजों को संवर्धित करने का तरीका भी नायाब है। इनके द्वारा बीजों को फसल आने के बाद जमीन में ही रहने दिया जाता है। भूमि अंदर ही दो से चार माह तक कोल्ड स्टोरेज के रूप में रखते हैं। जैसे ही किसानों के ऑर्डर मिलते हैं निकाल कर बेंच देते हैं। इस फसल को बचाएँ रखने और संवर्धन के लिए मोहन पाटीदार को वर्ष 2018 में मलेशिया की कॉमलवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |