Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

निजी अस्पताल नियुक्त करेगा आयुष्मान मित्र
09, May 2021 5 years ago

image

निजी अस्पताल संचालकों के साथ कलेक्टर ने की गूगल मीट से बैठक
माही की गूंज, खरगोन 
     म.प्र. शासन द्वारा गत दिनों कोरोना का उपचार आयुष्मान योजनांतर्गत करने के निर्णय पर शनिवार को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिले के समस्त निजी अस्पताल संचालकों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक की। बैठक में निजी अस्पताल संचालकों को बताया गया कि, राज्य शासन द्वारा निर्धारित दर पर कोविड का इलाज करने के लिए संबंधित अस्पताल को भोपाल द्वारा जारी गूगल शीट में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। ये जानकारी अस्पताल में मौजूदा स्थिति में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों की पूरी जानकारी लेब सहित भरनी होगी। इसके उपरांत जिले के सीएमएचओ द्वारा अनुशंसा पर भोपाल से 48 घंटे में संबंधित अस्पताल को आयुष्मान के तहत इलाज के लिए अनुबंधित या इम्पेनल्ड किया जा सकेगा। इम्पेनल्ड करने की कार्रवाई भोपाल से ही होगी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने यह भी बताया कि, आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के लिए अस्पताल को 20 प्रतिशत बेड रिजर्व करना होगा। अस्पतालों की क्षमता जो भी हो सभी को 20 प्रतिशत बेड रिजर्व रखने होंगे। गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी अस्पताल संचालक और अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान, डॉ. चंद्रजीत सांवले, डॉ. रेवाराम कोसले सहित अन्य डॉक्टर व कर्मचारी जुड़े रहे।
आयुष्मान मित्र और संबंधित अमले का होगा प्रशिक्षण
     निजी अस्पतालों द्वारा अपने-अपने किसी एक कर्मचारी को अस्थायी तौर पर आयुष्मान मित्र नियुक्त करना होगा। इन कर्मचारियों को जिले के आयुष्मान मित्र और जिला समन्वयक आयुष्मान मित्र द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। यदि ऐसे कोई मरीज आते है जिनके पास आयुष्मान कार्ड नही है, तो आयुष्मान मित्र कार्ड की डिटेल चेक करेगा। स्टेटस चेक करने के बाद कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए पृथक से अस्पतालों की यूजर आईडी भी बनाई जा सकेगी। यदि कोई मरीज जिसके परिवार में किसी अन्य सदस्य का कार्ड है, लेकिन वो संक्रमित नही है, तो उनकी आईडी के आधार पर अन्य सदस्य का स्टेटस जांचा जाएगा और पात्र होने पर कार्ड बनेगा। साथ ही किसी अस्पताल के पास खुद की लैब नही है, तो वो जिस लेब से टेस्ट कराते है उसकी डिटेल देना होगी, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके और रिपोट्स का भी विधिवत क्लेम अस्पताल से किया जा सके। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने अस्पताल संचालकों से कहा कि, आपदा के समय हर कोई आगे आकर सहयोग कर रहा है। आप सभी भी इसे सामाजिक सरोकार मानकर ज्यादा से ज्यादा बेहतर योगदान दे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |