Sunday, 06 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में गली-मोहल्लो तक गया प्रशासन, भाजपा नेता की दुकान भी तोड़ी
07, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, भीकनगांव/खरगोन
     एंटी माफिया अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओमनारायण सिंह के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा एक बार पुन: अतिक्रमण हटाओ मुहिम की शुरूआत की गई। झिरन्या रोड़ के पुलिस थाने के पास से शुरू हुई मुहिम झिरन्या रोड़ पर पहूंचते ही कई बार विवाद की स्थिति बनी, किन्तु प्रशासन की सुझ-बुझ से कई लोगो ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लिए। वहीं जैन मंदिर के सामने नगर परिषद की जमीन पर बनी भाजपा नेता अरविन्द जायसवाल सहित कई लोगो की दुकानो पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। अरविन्द जायसवाल व दुकानदारो ने प्रशासन पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप भी लगाया, वहीं कई व्यापारियों के साथ प्रशासन द्वारा बेरोजगार करने का आरोप भी लगाए। नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 8, 9, 11, 12, 13 व 14 में एंटी माफिया अभियान के अंतर्गत करीब 4200 वर्गफीट शासकीय भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 69 लाख रुपए बताई जा रही हैं।
जेतगढ़ रोड़ भी अतिक्रमण मुक्त हुआ
     प्रशासन द्वारा छोटे चौराहे पर पुरानी शासकीय स्कूल के सामने बनी होटल व दुकानो को पुरी तरह से हटा दिया गया वहीं प्रसिद्ध जेतगढ़ हनुमान मंदिर के जाने वाले रास्ते पर बरसो से नगर परिषद की जगह पर मटन मार्केट संचालित हो रहा था। वहीं मंदिर मार्ग पर बने मटन मार्केट को हटाने को लेकर कई शिकायतें प्रशासन के पास लंबित थी। दोपहर बाद प्रशासनिक अमला वार्ड क्रमांक 9 में पहुंचा और मटन मार्केट सहित कई मकानो व दुकानो का अतिक्रमण हटा दिया।
कहीं खुशी कहीं गम
     अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन के रवैये से कई लोग नाराज नजर आ रहे है तो वहीं कई लोगो ने शासकीय भूमि खाली कराने को लेकर खुशी जाहिर की हैं व प्रशासन का धन्यवाद दिया हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ओमनारायण सिंह, एसडीओपी प्रवीण कुमार उईके, तहसीलदार देवकुंवर सोलंकी, नायब तहसीलदार ममता मिमरोट, थाना प्रभारी जगदीश गोयल, सीएमओ मनोज गंगराड़े, सहित प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उपस्थित रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |