Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

बोझिल परिस्थितियों में झिलमिलाती राखी सौंपकर परंपरा का निर्वहन
02, Aug 2020 6 years ago

image

रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को भगवान सूर्य की राखी बँधेगी

     पिछले सत्रह वर्षो की परंपरा को कायम रखते हुए अठाहरवे वर्ष में कोरोना संक्रमण से उपजी असामान्य परिस्थितियों के बावजूद इंदौर शहर के जरी गोटा व्यवसायी पालरेचा परिवार द्वारा भगवान सूर्य नारायण को केंद्र में रख बारह ज्योतिर्लिंगों को समाहित कर अष्ट धातु से निर्मित झिलमिलाती राखी खजराना गणेशजी को समर्पित की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए यह राखी मंदिरों के पुजारी को रक्षा बंधन से पूर्व  सौंपी। इंदौर में खजराना गणेश के लिए रखी 1 अगस्त शनिवार को ही मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोहन भट्ट को पालरेचा बंधु ने सौंपी जिसे वे भगवान को रक्षाबंधन के दिन अर्पित करेंगे। इसी प्रकार की अन्य राखियां उज्जैन में महाकाल, चिंतामन गणेश, मुम्बई के सिद्धि विनायक, इंदौर के बड़ा गणपति, वीर आलीजा हनुमान मंदिर सहित 11 मंदिरों में पुजारियों को सौंपी गई।

        पालरेचा परिवार के शांतनु व पुण्डरीक पालरेचा ने बताया कि, हमारे परिवार द्वारा भगवान को बड़ी राखी समर्पित करने का यह संकल्प 17 वर्षों से भगवान की ही कृपा से निभाया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के काल मे परिस्थितियां बिल्कुल भिन्न हैं और इसी को केंद्र में रखकर भगवान सूर्य नारायण की राखी तैयार की है। इस राखी से देश भर में यह संदेश दिया जाएगा कि, जिस प्रकार अंधेरी रात के बाद सूर्य का उजाला आता है ठीक उसी प्रकार संसार के साथ ही देश और शहर से यह वैश्विक बीमारी भी जल्द ही समाप्त होगी और देश में इससे उपजी विपरीत परिस्थितियां भी जल्द ही अनुकूल होकर जनजीवन अंधियारे से उजियारे व मृत्यु से जीवन की ओर पुनः अपने स्वरूप में लौटे, यही परमात्मा से मंगलकामना की जाएगी।

     पुण्डरीक पालरेचा  के अनुसार 40 बाय 40 इंच आकार की राखी अष्ट धातु से निर्मित की गई है। पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय के इसके केंद्र में भगवान सूर्य नारायण तथा उनके चारो ओर बारह ज्योतिर्लिंगों को स्थापित किया गया है। राखी की निर्माण सामग्री में हीरे मोती आदि नग नगीनो के साथ ही सोना, चांदी, पीतल, जस्ता आदि धातुओं का उपयोग किया गया है। सूर्य की किरणों को जरी के माध्यम से दर्शाया गया है।

    राखी का निर्माण पिछले दो महीने से जारी था। इसमें पालीताना के कलाकारों के साथ ही परिवार के बच्चे व बुजुर्गों का भी सहयोग रहा।

 पालरेचा बंधु के अनुसार पिछले 17 वर्षों से भगवान को राखी अर्पित करने की परंपरा का इस वर्ष अठाहरवा वर्ष रहेगा।

    कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष आर्थिक तंगी के बावजूद भगवान की कृपा से यह कार्य सम्पन्न हुआ।

यू ट्यूब व फेस बुक पर भी दर्शन

      खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट के अनुसार मंदिर के भगवान दर्शन व आरती को फेसबुक व वाट्सएप ग्रुपों में भी करीब 70 हजार भक्तों के साथ रोजाना शेयर किया जाता है। रक्षाबंधन पर्व पर पालरेचा परिवार द्वारा अर्पित की जाने वाली भगवान सूर्य नारायण राखी को भी गणेश जी अर्पित करने का दृश्य यूट्यूब पर देखा जा सकेगा।

पाठक

निशिकांत मंडलोई इंदौर (म.प्र.)


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |