Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

हर्षौल्लास के साथ मनाई गई ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की पुण्यतिथि
10, Jan 2026 9 months ago

image


भंडारे का हुआ आयोजन

माही की गूंज, पेटलावद/झकनावदा।

          झाबुआ जिले के झकनावदा के समीप स्थित अतिप्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्रृंगेश्वर धाम पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अपने गुरु के प्रति पिछले 50 वर्षों से निरंतर समर्पित गुरु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की 23 वीं पुण्यतिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्रृंगेश्वर धाम में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार के बीच गुरु भक्तों ने अपने आराध्य गुरु काशीगिरीजी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही महांकाल राजा का भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। गुरु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत काशीगिरीजी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही वर्तमान गादीपति महंत श्री रामेश्वरगिरी महाराज से कुशलक्षेम पूछकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

           पुण्य तिथि के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पेटलावद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कुमार पालरेचा, अभय पालरेचा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेष दुबे झाबुआ, राजू पाटीदार बावड़ी, अनिल मुलेवा पेटलावद, रविराज गुर्जर पेटलावद, गोविंद गामड धार सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त मौजूद रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |