Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

घर का चिराग ऋषभ का अंत आखिर क्यों...?
22, Jan 2026 4 months ago

image

माही की गूंज, झाबुआ डेस्क।

    रतलाम। जब जीवन में सब कुछ सही चल रहा हो और कोई अपना जीवन का अंत कर ले तो हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि, आखिर उसने अपने जीवन का अंत क्यों कर लिया...?

ऐसा ही एक सवाल करीब 20 वर्षीय ऋषभ भटेवरा ने अपने जीवन का अंत करने के बाद उठना लाजमी ही है और माता-पिता व परिवार के प्रति हर किसी की उदार भाव के साथ सदभावनाएं है। 

    मंगलवार देर शाम के बाद पहले मोबाइल से वार्तालाप व बाद रात्रि में सोशल मीडिया पर दुखद सूचना मिलती है कि, बड़ी सरवा (राज.) निवासी शंकरलाल जी भटेवरा के पोत्र एवं  शेखर भटेवरा हाल मुकाम मनीष नगर कस्तूरबा गली न. 9 के पुत्र ऋषभ ने अपनी जीवन लीला समाप्त (आत्महत्या) कर ली। उक्त दुखद सूचना मिलते ही पूरे कलाल समाज, चित-परिचित समाजजनों एवं मित्रों को यह सूचना मिली वैसे ही हर घर में गम का माहौल छा गया। और सवाल यही रहा कि, आखिर ऋषभ ने अपने जीवन का अंत क्यों कर दिया...? क्योंकि ऋषभ करीब 20 वर्ष का होकर किशोरावस्था में था और शिक्षारत होकर अभी न तो किसी सामाजिक जवाबदेही न ही व्यवसायिक जवाब देही थी। वहीं ऋषभ का व्यवहार ऐसा कि, जब भी किसी परिचित से भी मुलाकात करता तो पूरी तरह से हसमुख मिजाज और संस्कार ऐसे कि, किसी अपनों से बड़े से नया परिचय हो तो एक बच्चे के रूप में ही सरल स्वभाव के साथ उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करना अपने व्यवहार में था।

    वही माता-पिता ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए परिश्रम कर रतलाम में कस्तूरबा नगर मेन रोड पर तीन मंजिला शोरूम होकर उसका सम्मानजनक किराया आता है। वहीं उक्त शोरूम में पिता शेखर का फर्नीचर हार्डवेयर का बिजनेस भी है। ऐसे में पुत्र द्वारा उसकी गलती से अगर कोई अर्थ नुकसान होने पर पिता शेखर भटेवरा इतना सक्षम था कि, वह उसकी भरपाई कर के भी अपने पुत्र को सही मार्ग प्रशस्त  करता।  लेकिन बताते हैं ऋषभ की कोई ऐसी गलत लाइन भी नहीं थी कि, माता-पिता उसकी किसी भी प्रकार की गलती पर वह अपने पुत्र को मार्ग प्रशस्त कर सके। पर यह भी सही है कि, मोबाइल का दौर व उम्र की कमी से बच्चों को गलत दिशा मिल रही है। कहीं न कहीं मोबाइल स्कैम ही है जिसके चलते ऋषभ ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    बताया जा रहा है कि, ऋषभ के माता-पिता मंगलवार को किसी शादी समारोह में राजस्थान गए हुए थे। वहीं ऋषभ हार्डवेयर की दुकान पर बैठा था और मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट किया और कोई कीटनाशक पाउडर को पानी या कोल्डड्रिंक में मिलाकर पी गया। उक्त घटना अनुमान अनुसार 3 बजे की आकी जा रही है। जब पिता शेखर ने किसी काम के चलते ऋषभ को फोन लगाया तो कई बार फोन करने पर मोबाइल अटेंड नहीं करने पर शेखर ने अन्य व्यक्ति को उसके प्रतिष्ठान पर भेजा। तो प्रतिष्ठा के केबिन में मूर्छित अवस्था में ऋषभ मिला और करीब साढे 4 से 5 बजे हॉस्पिटल ले गए। कुछ सांसे चल रही थी उल्टी भी हुई लेकिन उपचार के थोड़ी देर बाद ही अपनी अंतिम सांस ऋषभ ने ली।

    उक्त घटना के बाद हर कोई दुखी है वही ऋषभ के इस कदम पर किसी की  भी सहानुभूति नहीं दिख रही है, परंतु परिवार के प्रति हर किसी की संवेदनाए है। बताते हैं, शेखर की एक पुत्री व एक ही पुत्र था।

     पुलिस मोबाइल डाटा डिलीट क्यों किया जिसकी जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, मोबाइल पर किसी प्रकार का कोई स्कैम हुआ और ऋषभ उसके चंगुल में अनजाने में फस गया और किसी ब्लैकमेलिंग के चलते ही ऋषभ ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। लेकिन ऋषभ या किसी के भी द्वारा इस तरह का कदम उठाने पर उसे सही नहीं कहा जा सकता है। अगर कितनी भी बड़ी परेशानी थी तो ऋषभ अपने पिता या परिवार को बोलता तो यह तय है थोड़ी फटकार जरूर मिलती पर पिता व परिवार उसका समाधान जरूर कर लेते।

    माही की गूंज युवाओं को यही संदेश देना चाहता है कि, किसी भी मोबाइल स्केम से बच्चे और किसी प्रकार की कोई भी बात हो तो वह अपने पिता व परिवार को अवश्य बताएं। ताकि उसका समाधान हो सके। न कि इस तरह के गलत कदम उठाकर अपने आप को कलंकित कर माता-पिता व परिवार को जीवन भर का दुख दे।

 माता-पिता के साथ खड़ा ऋषभ का अंत दुखदाई व चिंतनिय


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |