माही की गूंज, कुंदनपुर।
कुंदनपुर क्षेत्र में आगामी 22 जनवरी को होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गईं है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदनपुर के खेल मैदान में भूमि पूजन और झंडा रोहण के साथ इन तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिन्दू सम्मेलन समिति के पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता और कुंदनपुर क्षेत्र के सभी हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि, इसका आयोजन हिन्दू समाज की एकता, समरसता और संगठन शक्ति को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करते हैं और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।
उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र के प्रत्येक हिन्दू परिवार से 22 जनवरी को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल बन पाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में धार्मिक उल्लास का माहौल देखा गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी तैयार की। कुंदनपुर क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और लोगों में खासा उत्साह है।

