Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

स्नेह सम्मेलन: पारिवारिक एकता का संदेश
17, Jan 2026 6 months ago

image

माही की गूंज, खवासा।    

    सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खवासा द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में नवीन प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। संस्था द्वारा नवाचारों की परंपरा में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संयुक्त परिवार का महत्व एवं परिवार के वरिष्ठजनों यथा दादा-दादी, नाना-नानी आदि के प्रति आदरभाव की प्रेरणा प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना सक्रिय एवं श्रेष्ठ योगदान दे रहे वरिष्ठजन गिरधारीलाल पाटीदार, राम सिंह पालरा, सुश्री गिरिजा शर्मा, सुनील मोदी, प्रदीप सिसौदिया, नन्नू जैन, श्रीमती मीरा कटारा, कैलाश सोलंकी, पप्पू परमार, रणछोड़ पाटीदार आदि का सम्मान संस्था परिवार की ओर से संचालक मण्डल के राजेश व्यास, बृजबाला व्यास, वीणा शर्मा तथा विद्यालय परिवार से राजकुमार पाटीदार, सुनील कुमार शर्मा, विकास भगत, राहुल पाटीदार, संदीप सिंगाड़िया, पार्थराज चुण्डावत, अर्चना रावत, सुनीता सोनगरा एवं चांदनी कहार द्वारा किया गया। संस्था की स्थापना से संस्था में कार्यरत सेविका श्रीमती हक्कुबाई सिंगाड का सम्मान एवं अभिनंदन भी संस्था परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शोभा नाग एवं श्रीमती ममता सोलंकी ने एवं संयोजन कल्पना सोलंकी, प्रियंका पालरा, कशिश मकवाना, दृष्टि  सोनार्थी, शमीम मंसूरी, स्नेहा चौहान, विष्णु बैरागी, सपना पाटीदार, स्मिता उपाध्याय, शिबा मुनिया, अर्चिता डोडियार आदि द्वारा किया गया एवं सहयोग मनोज पाटीदार, शिव शर्मा, लक्ष्मी कटारा,  राजेंद्र पवार, हर्षिता पाटीदार, जतिन नायक,  चिराग कटारा एवं आनष  पाटीदार द्वारा किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |