Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

शराब दुकान खुलने के पूर्व की रात्रि में दो शराबी अवैध शराब विक्रेताओं के बिच विवाद, मोहल्लेवासी हुए परेशान।
05, May 2020 6 years ago

image

माही की गूंज खवासा ।

        जब शराब सर पर चढ़ कर बोलती है तो शराबियों को ये भान ही नही रहता की  उनकी  हरकतों से कोन परेशान हो रहा है। ऐसा ही कुछ वाक्या अभी रात्रि 10.30 से 11 बजे बाजना रोड पर देशी शराब दुकान के आगे लोगो को देखने मिला  और मोहल्लेवासी जोर - जोर से  आवाजे सुन घर से बाहर निकल गए ,तो वही मोहल्ले की माता-बहने भी बाहर आ गई । बाजना मार्ग पर मिशन स्कूल के पास अवैध रूप से शराब बेचने वाला शम्भू चौहान व थांदला मार्ग पर एसआर पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर शराब का अड्डा अवैध रूप से चलाने वाले भानु के मद्य किसी पुरानी, अवैध शराब बिक्री को लेकर   विवाद हो गया और आपस मे भीड़ गए विवाद में  मोटर साइकिल  को भी गिरा दी वही  शम्भू लठ लेकर पहलवानी करने लगा वही  भानु मा-बहन की गालिये देता रहा, जिससे  मोहल्ले की मां-बहने को शर्मसार होना पड़ा पर अबैध शराब बेचने वाले शराबियो को कोई शर्म-हय्या नही दिखी, मोके पर पुलीस भी पहुची तो, पुलिस के सामने भी अपनी दादा गिरी दिखाते रहे। फिलहाल पुलिस भानु को 11 बजे  चौकी पर लेगई  , क्या कार्यवाही होती है ये अलग बात है पर जहाँ  डेढ़ माह से लॉकडाउन के कारण शराब की दुकाने बंद है ,  बाउजूद ये अवैध शराब विक्रेता राजस्थान से शराब लाकर महंगी दर पर बेच भी रहे है और स्वयं भी जमकर शराब पीकर  देर रात्रि तक  तमाशा भी कर रहे है। सुबह शराब की दुकान खुलना है तय है यहा की दुकान खुलने के बाद इनका लॉकडाउन के बाद भी  ओर आतंक देखने को अवश्य मिलेगा। वही पुलिस भी इन अवैध विक्रेता  व शराबियो को सरक्षण देते नजर आ रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |