Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

चोरी की वारदात के अभियुक्त को न्यायालय ने भेजा जेल
29, Aug 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर 

    11 जुलाई 2020 फरियादी सुरेंद्र पडवाल अपनी रंभापुर रोड मेघनगर स्थित सरिया सीमेंट की दुकान बंद करके घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह जब अपनी दुकान पर आया तो उसने देखा कि, उसकी दुकान से 3 हजार रुपए तिजोरी तोड़कर कोई व्यक्ति चुरा ले गया है, फिर उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मैं देखा कि, दुकान की छत में छेद करके दो लड़के दुकान के अंदर प्रवेश करते हुए दिखे, जिन्होंने दुकान की तिजोरी को तोडा व रुपए लेकर भाग गए। फरियादी ने फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति विनीत पिता सुनील भंडारी को पहचाना। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मेघनगर की पुलिस ने आरोपी एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्र. 199/20 धारा 457,380 भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

     मेघनगर पुलिस को जब यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त किसी अन्य अपराध में जिला जेल झाबुआ में विरुद्ध है, प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से न्यायालय में तलब कर पुलिस ने  पूछताछ कर चोरी  किए गए रुपए जप्त किए, आज आरोपी सचिन पिता गुड्डू बंजारा निवासी आवास कॉलोनी मेघनगर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय आरोपी को जिला जेल झाबुआ भेजा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |