Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे
09, Apr 2026 6 months ago

image

माही की गूंज, झाबुआ ।

     झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के तबादले को लेकर लंबे समय से अपने-अपने राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे। वही आज गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल सहित कलेक्टर सहित 21 आईएएस के तबादले किए हैं। जिसमें भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव एवं आयुक्त सह संचालक नगरीय प्रशासन पर नियुक्ति दी गई है। झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को सिवनी कलेक्टर, रीवा के नगर निगम आयुक्त डॉक्टर सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल कलेक्टर, सीईओ आयुष्मान भारत योगेश तुकाराम भरसट को झाबुआ कलेक्टर, नर्मदा घाटी विकास के उप सचिव राहुल नामदेव घोटे कलेक्टर मंडला, मछुआ कल्याण के उप सचिव प्रताप नारायण यादव दमोह कलेक्टर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपसचिव विदिशा मुखर्जी मैहर कलेक्टर, सहकारिता विभाग के उप सचिव शील दाहिमा श्योपुर कलेक्टर, एमपीपीएससी सचिव राखी सहाय उमरिया कलेक्टर, श्योपुर कलेक्टर अमित वर्मा शिवपुरी कलेक्टर, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर उपसचिव व सीईओ ईपीसीओ भोपाल, मेहर कलेक्टर रंजीता बाड़े को उपसचिव सहकारिता विभाग, शिवनी कलेक्टर शीतला पटले को सचिव एमपीपीएससी इंदौर, सागर कलेक्टर संदीप जी आर को इंदौर के श्रम आयुक्त, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा को नर्मदा पुरम कलेक्टर, नर्मदा पुरम कलेक्टर को सोनिया मीणा को वित्त विभाग अपर सचिव, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल कलेक्टर, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सुर्वशी को कलेक्टर रीवा, उमरिया कलेक्टर धरेंणद्र कुमार जैन को विमानन विभाग के अपर सचिव, रीवा कलेक्टर प्रतिमा पाल को कलेक्टर सागर तथा शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी को नर्मदा घाटी विकाश व जल संसाधन के अपर सचिव नियुक्त किए गये। 

  मध्य प्रदेश में कलेक्टरों के यह तबादले प्रशासनिक हल्के में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |