Wednesday, 11 ,February 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस | जिले में गौ-हत्या को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन, उधर भारत बीफ एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ा रहा अपनी रेंक | पुलिस चौकी पर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस | हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस | 4 स्थाई वारंटीयों गिरफ्तार | बसंत पंचमी के पावन पर्व शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति | हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन, हिन्दू एकता का दिया संदेश | घर का चिराग ऋषभ का अंत आखिर क्यों...? | घोड़ावत जी को दी 12वी श्रद्धांजलि, हुआ पत्रकार महासम्मेलन | हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू | महिला की इलाज के दोरान हुई मौत के बाद आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं, आदिवासी समाज में आक्रोश | स्नेह सम्मेलन: पारिवारिक एकता का संदेश | मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से उगाया गांजा, आरोपी गिरफ्तार | हर्षौल्लास के साथ मनाई गई ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की पुण्यतिथि |

अतिथि भर्ती में मनमानीः सूचना अधिकार में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
Report By: राकेश गेहलोत 09, Jan 2026 1 month ago

image

50 से कम स्कोर वाले अतिथि शिक्षको को दे दी नियुक्ति...!

माही की गूंज, पेटलावद। 

    पेटलावद ब्लॉक में हुई अतिथि शिक्षक भर्ती में धांधली के समाचार प्रकाशित कर चुके हैं आज फिर हम पेटलावद ब्लॉक के सारंगी संकुल में अतिथि शिक्षक भर्ती के नाम पर कि गई अनियमित्ता का खुलासा सूचना अधिकार में मांगी जानकारी के आधार पर हम कर रहे है,ं जहा चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे। नियमित शिक्षकों के विरुद्ध होने वाली अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए वही नियम हैं जो नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए है। जिसमें वर्ग तीन के लिए 50 प्रतिशत अंक ओर डीएड की आवश्यकता होती है। सारंगी संकुल में हुई भर्ती को लेकर एक खुलासा शिकायत के आधार पर पूर्व में ही किया गया था कि किस तरह अलग-अलग नियमों से सारंगी संकुल में भर्ती प्रक्रिया की गई। यहां सबसे पहले सारंगी संकुल के माध्यमिक विद्यालय बड़ा मोहनपुरा का मामला सामने आया है जहां की बहुत चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां अतिथि पद पर पदस्थ रंजना कुंवर राठौर जिनका स्कोर मात्र 37 है जो वर्ग दो सामाजिक अध्ययन विषय पर पूर्व से कार्य कर रही हैं और वर्तमान में भी नियुक्त है। जबकि वर्तमान में नए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवार के आवेदन आमंत्रित कर प्रशिक्षित लोगों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस संबध में जिम्मेदारो से सवाल पूछे तो नियमों को हटा कर एक ही ज़बाब देते है कि, स्कूल की पालक शिक्षक संघ समिति के प्रस्ताव के आधार पर नियुक्तिया की गई है या उक्त पद के लिए एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है,ऐसे ज़बाब दिए जाते है। शासन के नियम हैं कि, वर्ग दो के लिए संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ डीएड या बीएड योग्यताधारी पात्र हैं। तो फिर इतनी अंधेरगर्दी कैसे की मात्र 37 प्रतिशत अंक वाले शिक्षक की नियुक्ति किस प्रकार की होगी...! उसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता हैं। जहा एक-एक पद के लिए दसों आवेदन किए गए वहा एक पद के लिए एक ही आवेदन आना...! अपने आप में शंका पैदा करता हैं। कोई योग्य उम्मीदवार हमे मिला ही नहीं इसी प्रकार पूरे सारंगी संकुल में अतिथि वर्ग दो में देखे तो कई अपात्र लोग नियुक्ति पा गए हैं जिसमें मा.वी. कर्मदी खेड़ा में गणेश भूरिया 61 तो जालूसीह मेड़ा 55 का स्कोर कार्ड,मा.वि. बोड़ायता में ज्योति गुर्जर 60 ,

    मा.वि. बाछीखेड़ा में लक्ष्मी भूरिया 56,कन्या हाई स्कूल सारंगी में महेश भाभर 87 स्कोर अंकों के साथ कार्य कर रहे हैं। उपरोक्त अभ्यर्थी जो की शासन के नियमानुसार प्रशिक्षित भी नहीं है। जबकि विकास खंड के लिए अतिथि शिक्षको के लिए जारी विज्ञप्ति में प्रशिक्षित होने के नियम रखे गए थे जिसके आधार पर कई स्कूलों में वर्षों से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों को हटा दिया गया। वहीं वर्ग तीन की बात करे तो शासन के नियमानुसार 50 प्रतिशत अंकों के साथ डीएड होना अनिवार्य है। सारंगी संकुल में हाई स्कूल कसार बर्डी मे दिनेश डामर 64, निवेश वर्मा 69 ,मा.वि. कर्मदी खेड़ा में जगदीश गणावा मात्र 48, मा.वि. बोड़ायता में आराधना पाटीदार 67, प्रा.वि.गामड़ी में ललिता मावी मात्र 51 स्कोर कार्ड पर नियुक्ति पा चुके हैं। उपरोक्त अतिथि भी शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है। चौंकाने वाली बात ये भी हैं कि, क्या इन पदों के लिए अन्य लोगों ने कोई आवेदन नहीं किए ओर किए तो पूर्व से कार्यरत होने के चलते कम स्कोरकार्ड ओर अप्रशिक्षित होने के बाद भी उन्हीं को अवसर दिया गया, अगर ऐसा किया भी गया तो संकुल के दूसरे स्कूलों में अलग नियम क्यों रखा गया।

जिसे खराब परिणाम के लिए अपात्र किया उसे दी नियुक्ति तो कम स्कोरकार्ड वाले को अधिक स्कोरकार्ड को पात्रता दी

    इसके साथ ही वर्ग एक में भी उक्त संकुल में गड़बड़ी की गई है जिसमें उच्चतर मा.वि. सारंगी में वाणिज्य विषय वर्ग एक पर भी नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें नियुक्ति सूची जारी करने के समय नए को नियुक्ति दी गई और पुरानी कार्यरत अतिथि शिक्षिका ममता चौधरी को खराब रिजल्ट का हवाला देकर बाहर किया गया था। परंतु एक नए अतिथि आनंद द्वारा पदभार ग्रहण ना करने की स्थिति में पुनः ख़राब परीक्षा परिणाम देने वाली ममता चौधरी को पुनः नियुक्ति दे दी गई। उससे भी चौंकाने वाला मामला उमावि सारंगी में आया जहा लालचंद अमलियार ओर मांगीलाल गणावा ने वर्ग एक के लिए आवेदन किया था , लालचंद का स्कोर कार्ड 154 ओर मांगीलाल का स्कोर कार्ड 167.9 था लेकिन कम स्कोरकार्ड के बाद भी प्राथमिकता लालचंद को दी गई लेकिन अन्य संस्था में नियुक्ति होने के चलते उमावि सारंगी में नियुक्ति नहीं ली। जिसके बाद अधिक स्कोरकार्ड वाले मांगीलाल गणावा को नियुक्त दी गई।

    संकुल के पूर्व संकुल प्राचार्य हिरजी निनामा से इस संबध में बात की उन्होंने बताया कि, भौतिक शास्त्र पर विज्ञप्ति आमंत्रित की थी लेकिन जिन शिक्षकों का चयन हुआ उन्होंने दूसरी जगह ज्वाइन कर लिया उसके चलते गणित विषय वाले शिक्षक को मौका दिया। प्राचार्य के अनुसार वो सही है लेकिन वर्ग एक के लिए विषय विषेशज्ञ होना आवश्यक है और संकुल की ओर से जारी विज्ञप्ति में गणित विषय के शिक्षक की आवश्यकता नहीं होने का नोट भी जारी किया गया था। बावजूद इसके भौतिक शास्त्र जैसे विषय के लिए गणित के व्याख्याता को लिया गया। इस प्रकार पूरे तालाब में भांग घुली हुई प्रतीत होती। कुल मिलाकर  अतिथि शिक्षक भर्ती में चांदी काटी गई होगी। अधिकतर अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है। लगातार इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर प्रशासन को चाहिए कि, इन दोनों स्थानों पर हुई अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जाँच करे।

मात्र 37 के स्कोरकार्ड वाले को नियुक्ति!

गणित विषय पर शिक्षक होने का नोट जारी कर जारी की थी विज्ञप्ति , फिर भी गणित विषय के शिक्षक को दी नियुक्ति!


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |