Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

माही की गूंज परिवार का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न
09, Jan 2026 9 months ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

    कैलेंडर नव वर्ष पर रविवार 4 जनवरी को एम3/स्नेह पैलेस होटल मेघनगर में माही की गूंज परिवार का वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में थांदला जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ के संरक्षक हरिशंकर पवार उपस्थित थे। माही की गूंज के संस्थापक व प्रधान संपादक संजय भटेवरा की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में झाबुआ-आलीराजपुर जिले के सभी माही की गूंज परिवार के सदस्य (संवाददाता) उपस्थित रहे।

    समारोह में विशेष अतिथि हरिशंकर पवार द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि, माही की गूंज 8वे वर्ष के पड़ाव पर निरंतर अंकों के प्रकाशन के साथ पहुंच चुका है, जो झाबुआ जिले में एक बड़ी उपलब्धि है। आज झाबुआ के छोटे से गांव खवासा से अखबार का प्रकाशन किया जा रहा है जो बड़े अखबार के स्वरूप में प्रकाशित होकर प्रदेश व देश  स्तर तक सोशित व पीड़ितों की आवाज पहुँचा रहा है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसी के साथ श्री पवार ने माही की गूंज के 8वें वर्ष के पड़ाव पर पहुंचने पर माही की गूंज परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही जिस रफ्तार से माही की गूंज अपनी लेखनी के चलते प्रसिद्धि हासिल कर चुका है उम्मीद है भविष्य में यह अखबार साप्ताहिक अखबार से दैनिक अखबार का स्वरूप भी जरूर लेगा। श्री पवार ने सभी सदस्यों को कहा कि, निष्पक्ष पत्रकारिता भले ही काटो भरी हो पर यह निष्पक्ष पत्रकारिता ही पाठकों के विश्वास पर खरा उतरकर माही की गूंज अपना विश्वास कायम कर चुकी है।

    मुख्य अतिथि प्रेमसिंह चौधरी ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम माही की गूंज के 7 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही श्री चौधरी ने कहा, माही की गूंज एक ऐसा अखबार है जो जिले की पत्रकारिता के स्तंभ रहे यशवंत जी घोड़ावत की प्रेरणा के साथ प्रकाशित हो रहा है। और यह अखबार यशवंत जी घोड़ावत की प्रेरणा पर खरा उतरकर आज पाठकों में अपना विश्वास कायम कर चुका है। प्रति गुरुवार को माही की गूंज अखबार का इंतजार पाठकों में रहता है, क्योंकि माही की गूंज ही ऐसा अखबार है जिस में स्थानिय व अंदर की खबरें पूरे सच के साथ व विस्तृत रूप से पढ़ने को मिलती है। इसीलिए पाठकों को गुरुवार का इंतजार रहता है कि, उसमें उन्हें सच व खास खबरें पढ़ने को मिलेगी। श्री चौधरी ने कहा कि, पत्रकार की स्याही अपनी, श्रम अपना, साहस अपना सब कुछ अपना लगाता है, जबकि बाकी तीन स्तंभ को सर्व सुविधा मिलती है, परंतु चौथे स्तंभ पत्रकारिता को कोई सुविधा नहीं मिलती फिर भी आम लोगों के हक में सदैव खड़ा रहकर अपनी लेखनी का निर्वहन पत्रकार करता है। श्री चौधरी ने माही की गूंज के प्रधान संपादक संजय भटेवरा व टीम के साहस को धन्यवाद देते हुए कहा कि, अन्य मुद्दों की तर्ज पर जनहित में आधार कार्ड मामले में भी अवैध वसूली के संबंध में समाचार प्रकाशित किये। जिससे आधार संचालक की काली कमाई बंद होती देख प्रशासन ने असल आरोपियों को संरक्षण देकर फरियादी बना दिया और जनता की आवाज बने माही की गूंज प्रतिनिधि और प्रधान संपादक पर झूठा मामला दर्ज कर अपनी भ्रष्ट पृष्ठ भूमि को प्रदर्शित किया है, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। माही की गूंज के साहस को बधाई देते हुए कहा कि, पाठकों का विश्वास आपके साथ है ऐसे में भ्रष्ट कितने भी अपनी ताकत लगाए लेकिन जीत सच्चाई की ही होगी। अतिथियों के उद्बोधन के बाद सभी माही की गूंज सदस्यों को प्रेस कार्ड व पैन देकर उन्हें सम्मानित भी किया।

    कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती व यशवंत जी घोड़ावत की प्रतिमा पर पुष्पहार के साथ पूजा अर्चना की। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत झाबुआ-आलीराजपुर जिले से आए सभी सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर किया।

    सभी माही की गूंज सदस्यों के सम्मान के बाद माही की गूंज के प्रधान संपादक संजय भटेवरा ने परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, माही की गूंज किसी एक का नहीं बल्कि यह अखबार पूरे परिवार का है। साथ ही यह अखबार परिवार के साथ सभी पाठकों का है जो उनके विश्वास के साथ हमारी लेखनी को बल देते है। हमने सदैव घोड़ावत जी की प्रेरणा के साथ हमारी निष्पक्ष लेखनी का निर्वहन किया है और माही की गूंज पाठकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए 7 वर्ष पूर्ण कर 8 वे वर्ष में अपना कदम रख चुका है।

    श्री भटेवरा ने आस्वस्त किया कि, आगे भी हमारी निष्पक्ष कलम इसी तरह जारी रहेगी। साथ ही सभी प्रतिनिधियों से कहा कि, वे किसी संस्थान से नहीं बल्कि अपने खुद के अखबार से जुड़े है अतः हमें विज्ञापन नहीं सिर्फ समाचार चाहिए।

    क्षेत्र में शोषित, पीड़ित के पक्ष में व  माफिया व भ्रष्टो के विरुद्ध बेबाकी के साथ समाचार का संकलन करने की बात कही। साथ ही श्री भटेवरा ने कहा, कहीं भी अनियमित्ता के साथ कहीं अच्छे कार्य भी होते हैं, हमें अच्छे कार्य की सराहना भी करना चाहिए। हम किसी के विरोधी नहीं है, एक पत्रकार के लिए सिर्फ एक समाचार होता है न की नेगेटिव या पॉजिटिव। इसलिए किसी भी समाचार को न हीं नेगेटिव व न ही पॉजिटिव ले सिर्फ जो घटनाएं धरातल पर है उस घटना का तथ्यात्मक समाचार का संकलन करें। कार्यक्रम का संचालन राकेश गेहलोत ने किया।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |