माही की गूंज, करवड़।
उज्जैन मेडिकल कॉलेज एवं रतलाम के डॉक्टर व स्थानीय डॉक्टरों की मौजूदगी में ग्राम करवड़ में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त प्रकार की बीमारियां जैसे आंखों की बीमारी, हाथ-पैर में दर्द, खांसी बुखार, सिर दर्द, बवासीर, सांस, दमा, टीबी, कैंसर, हड्डी, पेट की गठन, वादी के साथ महिलाओं से संबंधित मानसिक बीमारी, किडनी, हार्ट, लीवर, घुटने सभी प्रकार की बीमारियों की नि:शुल्क जांच एवं नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा एवं रोगियों को चयनित करके मेडिकल कॉलेज उज्जैन हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, वहां निशुल्क इलाज किया जाएगा। उक्त आयोजन में आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड साथ में लेकर आना आवश्यक है। यह आयोजन वनवासी कल्याण परिषद जिला झाबुआ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त आयोजन में मुन्नालाल निनामा जिला अध्यक्ष, छगनलाल गामड़ जनजातीय सुरक्षा मंच जिला सहसंयोजक, गणपत सिंह मुनिया जिला संगठन मंत्री, लाल चंद्र गामड़ विस्तारक, तेजमल सोलंकी जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं समस्त टीम उपस्थित रहेंगे।
