माही की गूंज, करवड़।
पुलिस थाना पेटलावद के अंतर्गत आने वाली करवड़ चौकी क्षेत्र में कई महीनो से फरार चल रहे आरोपी को पड़कर न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने उसे झाबुआ जेल भेजा। थाना पेटलावद के अपराध क्रमांक 423/24 धारा 36 आबकारी एक्ट में 2024 से फरार आरोपी दीपक पिता राघु भगोरा निवासी गंगाखॆडी को पुलिस चौकी करवड़ के चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत एवं स्टॉप द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ के द्वारा 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
