Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

ईश माता मरियम के पर्व के साथ नववर्ष का आगाज
02, Jan 2026 9 months ago

image

माही की गूंज, थांदला।

           कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में ईश माता मरियम पर्व  के साथ नववर्ष का आगाज किया। 31 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में 10 बजे से 11 बजे तक चर्च में विशेष प्रार्थना एवं आराधना जिसमें बीते वर्ष में ईश्वर द्वारा दिए गए प्रदत्त वरदानों प्रार्थना द्वारा ईश्वर को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया पश्चात रात्रि में 11 बजे मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक थे पल्ली पुरोहित थांदला एवं साथ में रात्रि कालीन मिस्सा में फादर असीम मिंज और फादर लुकास डामोर ने भाग लिया। 1 जनवरी 2026 में प्रातः 10 बजे फादर असीम मिंज द्वारा मिस्सा अर्पित की गई। फादर असीम मिंज ने अपने प्रवचन में कहा  हम सभी नए वर्ष 2026 में प्रवेश कर चुके हैं। यह वर्ष हमारे लिए   ईश्वर द्वारा प्रदत्त कृपाओं और वरदानों से परिपूर्ण हो इस हेतु प्रातः  मिस्सा पूजा में भाग लेकर पूरा वर्ष ईश्वर को समर्पित करते है  जिससे उनकी छत्रछाया में अपना जीवन व्यतीत करें। बिना ईश्वर की आशीष एवं कृपा के हम घर में तो रहते है किंतु बिना छत के घर में इसलिए ईश माता मरियम की प्रार्थना के माध्यम से सदैव  ईश्वर के सानिध्य में रहे। तभी हम प्रेम शांति एवं भाईचारे के साथ    ईश्वरीय प्रेम शांति की अनुभूति कर सकेंगे। अंत में पल्ली पुरोहित ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |