Sunday, 08 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

रामू नाथ की भाजपा की सदस्यता लेकर मंडल महामंत्री ने प्रेस नोट जारी कर किया खंडन
27, Dec 2025 10 months ago

image

माही की गूंज, बामनिया।

          मंगलवार को शोशल मीडिया पर रामू नाथ निवासी बामनिया जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि से होकर वर्तमान में उस पर जिला बदर की कार्यवाही के लिए प्रकरण प्रस्तावित हैं, इसके भाजपा के प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता लेने की खबरे सामने आई और सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो भी वायरल हुए थे। खबर सामने आने के बाद भाजपा की भारी किरकिरी हुई ओर मीडिया में इस मामले को लेकर खबरे छपने के बाद जिला भाजपा में हलचल तेज हो गई थी। अब भाजपा मंडल पेटलावद ने रामू नाथ की भाजपा की सदस्यता की खबरों लेकर खंडन करते हुए प्रेस नोट जारी किया है। हालाकि ये जानकारी अब तक साझा नहीं की गई कि रामू नाथ  प्रदेश स्तर के बड़े नेता तक क्यों ओर कैसे पहुंचा था और कौन लोग वहां तक ले गए। भाजपा की ओर से जारी प्रेस नोट में भाजपा पेटलावद मंडल महामंत्री विपिन शर्मा ने बताया कि, सोशल मीडिया पर वायरल ग्राम बामनिया निवासी रामुनाथ पिता नाथू नाथ के द्वारा प्रदेश कार्यालय भोपाल में जाकर भाजपा की सदस्यता लेने के फोटो-वीडियो वायरल हुए हैं एवं रामू नाथ द्वारा भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा हो रही हैं जो कि पूर्ण: असत्य होकर भ्रामक प्रचार हैं। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसकी संगठन की संरचना के अनुसार किसी व्यक्ति को भाजपा को सदस्यता दिलवाने हेतु संगठन की रीति नीति अनुसार मंडल स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर चर्चा होने के बाद ही किसी भी व्यक्ति की पार्टी के सदस्यता तय की जाती है। जिस व्यक्ति के बारे में भाजपा की सदस्यता लेने को चर्चा की जा रही हैं उसके पास भाजपा की किसी प्रकार की प्राथमिक और स्थाई सदस्यता की कोई रसीद नहीं है न ही उक्त व्यक्ति भाजपा का कभी सदस्य रहा है। जिला संगठन, विधानसभा एवं मंडल संगठन ने भी इसकी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए खंडन किया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |