माही की गूंज, करवड़।
पेटलावद पुलिस थाना के अंतर्गत करवड़ पुलिस चौकी के क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 8 से 10 वर्ष है उसके साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी सामने आई है। बालिका के शरीर पर कई जगह नाखून के निशान भी लगे हैं, यह घटना आंगनबाड़ी भवन के पीछे हुई है। राहगीर उस क्षेत्र से गुजरते समय बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे, जहा आसपास के लोग आ गए एवं सूचना के बाद डायल 112 पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और छेड़खानी का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बालिका के मेडिकल के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं पीड़ित बालिका ओर उसका परिवार इस हादसे से सदमे में है।
