माही की गूंज, बामनिया
बामनिया स्थित दिल्ली–मुंबई रेल लाइन पर आज दोपहर लगभग 12 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है दोनो काफी देर से स्टेशन पर ही घूम रहे थे और अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे दोनो की मौके पर हो मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी जिससे कयास लगाए जा रहा है कि दोनों मृतक नाबालिक हो सकते है। दोनों मृतक बामनिया के समीप ग्राम रामपुरिया के बताया जा रहे है, सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन के आसपास जमा हो गए। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

