Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

ताड़ी पीने के बाद बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
25, Nov 2025 10 months ago

image

एक व्यक्ति की हुई मौत, एक का उपचार जारी

माही की गूंज, करवड़।

          पेटलावद क्षेत्र अंतर्गत रुणजी पंचायत के जांबूपाड़ा गांव में मातम पसर गया है। घर में चल रहे एक शुभ अवसर की खुशियाँ उस समय गम में बदल गई जब ग्राम करवड़ से खरीदी गई ताड़ी पीने से काका-भतीजे की तबियत बिगड़ गई, दोनों को गंभीर हालत में उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां काका-भतीजे में से काका की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि भतीजे का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। 

         जानकारी के अनुसार जांबूपाड़ा निवासी प्रेम मन्ना मालीवाड़ और उनके भतीजे मुकेश पिता दिनेश मालीवाड़ के घर में 'मान' का कार्यक्रम चल रहा था। खुशियों का यह माहौल तब बिगड़ गया जब दोनों ने बाजार से खरीदी हुई ताड़ी पी। ताड़ी पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बेहोशी की हालत में सो गए। जब थोड़ी देर बाद भतीजे मुकेश को बेचैनी महसूस हुई, तो उसने अपने काका प्रेम को उठाने का प्रयास किया। सोए हुए काका में कोई हलचल नहीं देखी, जिसके बाद घबराए हुए भतीजे ने तुरंत परिजनों को बुलाया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को लेकर पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेम मन्ना मालीवाड़ (काका) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकेश पिता दिनेश मालीवाड़ (भतीजा) का उपचार गहन निगरानी में जारी है।

         बीएमओ डॉ. एमएल चोपड़ा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, मुकेश पिता दिनेश का उपचार किया जा रहा है और वह निगरानी में हैं। मृतक प्रेम मालीवाड़ का पोस्टमार्टम (पीएम) किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच में जुटी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |