Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मेघनगर रिटर्न...
31, Oct 2025 11 months ago

image

नाबालिका से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

माही की गूंज, पेटलावद।

         गुरुवार को फरियादिया अपनी कोचिंग से घर लौट रही थी जब वह अपने घर के सामने पहुँची, तभी एक अज्ञात युवक पीछे से दौड़कर आया और बुरी नियत से फरियादिया के साथ छेड़छाड़ की, फरियादिया द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इस संबंध में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 420/2025, धारा 75(1)(i) बी.एन.एस. एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट का पंजीयन किया गया। घटना के बाद पेटलावद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी शुभम पिता मुकेश सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती पेटलावद को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों मेघनगर में भी छेड़छाड़ की घटना के बाद माहौल खराब हुआ था और उसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसका जुलूस निकाला था। उसी तर्ज पर पेटलावद पुलिस द्वारा कुछ दूरी तक पैदल ले जाया गया, इस दौरान लोगों की भीड़ आरोपी को देखने उमड़ गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करने पर पेटलावद पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |