Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

ग्राम में निकला विशाल पथ संचलन, शताब्दी वर्ष पर दिखा विशेष उत्साह
Report By: अरुण भोला पाटीदार 12, Oct 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, करवड़।  

          राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष उत्सव अंतर्गत करवड़ मंडल ने विशाल पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन पर स्वयं सेवक चले, पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ खेल मैदान से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए, जो ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए तीन-तीन पंक्तियों में निकले। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कदमताल मिलाते हुए ग्राम के बस स्टैंड, पुरानी पंचायत, भालोड मोहल्ला से होते हुए पुनः खेल मैदान पहुंचे। ग्रामीणों के द्वारा एवं माता-बहनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

         आयोजन में विभाग के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह बामरा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि, संगठन के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं हमारा जन्म भारत भूमि पर हुआ है। जहां देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हैं। समाज समरता पर्यावरण संरक्षण गौ सेवा के विषय पर जोर दिया। संघ व्यक्ति को देश धर्म के लिए जीना सिखाता है इसलिए हम सभी को संघ की शाखा में नियमित जाना चाहिए। व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर राष्ट्र के लिए कार्य कर भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करना है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |