Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
15, Aug 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, खवासा

    भामल में स्थित एमडीएस दयानंद विद्या निकेतन के प्रांगण में  धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण देवदा व देवी सिंह देवदा, ग्राम पंचायत भामल की सरपंच श्रीमती ममता चरपोटा, मादल्दा ग्राम पंचायत के सरपंच बहादुर भुरिया, संस्था के सदस्य केशव सिंह सोलंकी, कमल सिंह चावड़ा, व समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की उपस्थिति में बच्चों द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण जी की जीवनी पर आधारित नृत्य, नाटक, कविता आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने ऊपरी और निचली की भी मटकियां फोड़कर आनंद मनाया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे भगवान कृष्ण, राधा व बलराम के रूप में सजकर विद्यालय में पहुंचे, जिसमें विद्यालय का माहौल और भी रंगीन हो गया। कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण देवदा ने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ और भी कई गतिविधियों में आगे बढ़ाने को कहा और जन्माष्टमी की बधाइयां भी दीं। इसी के साथ संस्था के सदस्य केशव सिंह ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में भी बताया और इस कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों को आशीर्वचन व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरणा दी। संस्था के सदस्य कमल सिंह ने भी बच्चों को इस कृष्ण जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। साथ ही बच्चों के प्रदर्शन को देखकर प्रसन्न होकर, भविष्य में भी इसी तरह कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए समस्त स्टाफ को भी कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सोलंकी द्वारा किया गया, जबकि संस्था के प्राचार्य संजय कुमार पाढ़ी ने अतिथियों का स्वागत, भाषण दिया। संस्था की गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री जोगेंद्र खट्टर, संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुषमा शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष विनय आर्य, विश्वास सोनी ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |