Thursday, 26 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

अभिभाषक अविनाश उपाध्याय बने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष
08, Apr 2025 1 year ago

image

चुनावों में भारी उलटफेर कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

माही की गूंज, पेटलावद।

          अभिभाषक संघ पेटलावद के अध्य्क्ष पद पर सोमवार को मतदान सम्पन्न हुए। इस चुनावी प्रकिया में इस बार बड़ा उपलटफेर देखने को मिला और निर्वाचन में अब तक सर्वाधिक समय तक अध्य्क्ष पद पर पदासीन रहे वरिष्ठ एडवोकेट ओर वरीष्ट राजनीतिज्ञ विनोद पुरोहित एडवोकेट पहली बार चुनाव में भाग्य आजमा रहे अविनाश उपाध्याय एडवोकेट से 6 मतों से पराजीत हो गए।  

हुआ निर्णायक मतदान

         उल्लेखनीय है कि, पेटलावद संघ में 50 अधिवक्ता स्टेट बार से पंजिकृत होकर मतदाता है जिनमे से 46 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर 4 बजे हुई मतगणना मे एडवोकेट विनोद पुरोहित को 20 तो एडवोकेट अविनाश उपाध्ययाय को 26 बोट मिले। मतगणना उपरांत चुनाव अधिकारी जितेंद्र जायसवाल, रूपम पटवा, ईश्वरलाल परमार ने विजेता एडवोकेट अविनाश उपाध्याय को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

ऐतिहासिक जीत का श्रेय दिया टीम को

         चुनाव परिणाम आने के बाद परिसर में जबरजस्त जश्न का माहौल बना सभी ने विजेता अविनाश उपाध्ययाय को पुष्पहार पहनाकर मिठाई खिलाई ओर गुलाल लगाकर स्वागत किया। अविनाश उपाध्याय के विजय होने पर न्यायाधीशगण, कर्मचारियों और अधिवक्ताओ ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। वहीं नवीन अध्य्क्ष अविनाश उपाध्याय ने सर्वप्रथम श्री खोरिया हनुमानजी मन्दिर पर जाकर बाबा बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और समस्त मतदाता अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूरी टीम के अधिवक्ता साथियों को दिया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |