Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नगर की वोटर लिस्ट में कैसे आया फर्जी मतदाता...?
03, Feb 2025 1 year ago

image

हिन्दुजागरण मंच और विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ ने सौंपा ज्ञापन

माही की गूंज, थांदला।

         थांदला नगर अपराधियों का आश्रय स्थल बनता जा रहा है। अन्य क्षेत्रों के कुख्यात और इनामी अपराधी कथित रूप से थांदला को अपनी शरण स्थल बनाकर आधार कार्ड, पासपोर्ट तक बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में थांदला नगर की फिजा बिगड़ रही है। इस आशय का एक ज्ञापन शनिवार को हिंदू जागरण मंच प्रखंड थांदला के पदाधिकारी द्वारा एसडीओपी को दिया गया।

          उज्जैन जिले के नागदा का कुख्यात बदमाश सलमान लाला पुलिस से बचने के लिए दुबई शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। इस तैयारी के चलते उसने बड़े ही शातिर तरीके से स्वयं को कथित रूप से थांदला के वार्ड नंबर 13 का निवासी बताकर आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बनवा लिया था। सूत्रों की माने तो वह कुछ ही दिन में देश से फरार होने की तैयारी में था।

          उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि, नागदा के राजीव कॉलोनी में रहने वाला सलमान पिता शेरू लाल आदतन अपराधी है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थानों में उसके खिलाफ संगीन अपराध दर्ज हैं। यही नहीं लाल पर 60 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और नागदा मंडी थाना पुलिस की टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। 30 जनवरी को पुलिस ने उसे एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। यह ड्रग्स लगभग 25 लाख रुपए की कीमत की बताई जा रही है।


          अब सवाल यह उठता है कि, नागदा का कुख्यात बदमाश थांदला के वार्ड नंबर 13 का स्वयं को निवासी बताकर आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बना लेता है। उसने थांदला निवासी के रूप में पत्नी रुखसाना और बच्चों के भी पासपोर्ट बना लिए थे। दुबई में 3 करोड रुपए का फ्लैट भी खरीद लिया था। लेकिन सवाल यह है कि सलमान ने स्वयं को नागदा का निवासी होने के बावजूद अपने आप को थांदला का निवासी कैसे बताया। थांदला के जिम्मेदार कार्यालय से कैसे उसका नाम मतदाता लिस्ट तक जुड़ गया। वहीं कैसे पासपोर्ट तैयार हो गया।

          सूत्र बताते हैं कि, पासपोर्ट तैयार करने में पुलिस वेरिफिकेशन भी एक प्रक्रिया है। लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस प्रक्रिया में कितनी सतर्कता दिखाई है इसकी पोल, सलमान लाला के गिरफ्तार होते ही खुल गई। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि थांदला में सलमान लाला के जरूरी कागजात बनाने में स्थानीय दबंगों की भी भूमिका रही होगी। वहीं सलमान लाला के पूरे प्रकरण से एक बात यह भी सिद्ध हो गई की यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो अमन और शांति का प्रतीक थांदला की फिजा बिगड़ने में देर नहीं लगेगी।

कार्रवाई की मांग

          हिन्दुजागरण मंच और विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ ने अंतर्राजीय तस्कर के थांदला के वार्ड क्रामक 13 से झूठे दस्तावेज और अवैध पासपोर्ट के तार जुड़े होने की घटना को लेकर  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र राठी को ज्ञापन देकर सख्त से सख्त करवाई की मांग की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |