Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

महिला की मिली लाश: हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
02, Feb 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, खवासा

    खवासा चौकी के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ गांव में एक महिला की मृत अवस्था में लाश मिली। खवासा चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का नाम सोहनी पत्नी शैतान मैड़ा है, और वह देवगढ़ की निवासी थी। महिला की उम्र लगभग 28 से 29 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के दौरान महिला ने कीटनाशक पी लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि, इसकी वास्तविकता पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। महिला की मृत्यु के बाद उसके चार बच्चे पोस्टमार्टम रूम के बाहर बिलखते हुए अपनी मां को याद कर रहे थे।

    मामले की जानकारी देते हुए खवासा चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक हीरालाल मुवेल ने बताया कि, महिला की लाश उसके घर में ही मिली है। पुलिस ने मौके पर तफ्तीश की और मर्ग कायम कर लिया है। जांच जारी है, और पीएम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |