Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सम्पूर्ण बाईबल पाठ का आयोजन सम्पन्न
11, Jan 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          कैथोलिक चर्च थांदला में अखंड बाईबल पाठ का आयोजन किया गया। अखंड बाईबल पाठ का शुभारंभ कैथोलिक धर्मप्रान्त के बिशप पीटर खराड़ी ने किया जोकि अध्याय एक उत्पत्ति ग्रंथ से किया। जिसमें मनुष्य एवं सारी सृष्टि की उत्पत्ति के बारे में वर्णन है पढ़ा गया तथा समापन में पल्ली पुरोहित ने प्रकाश ना ग्रंथ से अध्याय 22 पढ़ा गया। जिसमें मृत्यु के बाद मनुष्य की आत्मा की स्थिति के बारे वर्णन है। जिसमें लिखा है कि, भले लोग प्रभु ईश्वर को आमने-सामने देखेंगे वहां फिर कभी रात नहीं होगी। क्यूंकि प्रभु ईश्वर उनको आलोकित कर देंगें और वे सूर्य की भांति चमकेगें। सम्पूर्ण बाईबल जिसमें कुल 1328 अध्याय हैं, पुराना विधान में  1068 अध्याय तथा नए विधान में 260 अध्याय हैं। कुल104 घंटे एवं 53 मिनिट में पढ़ा गया। दिनांक 6 जनवरी 2025 शाम 5:45 बजे शुरू होकर दिनांक 11 जनवरी 2025 दोपहर 2:38 बजे तक  पाठ चलता रहा। इस प्रकार रात दिन दिनांक 6 जनवरी से दिनांक 11 जनवरी तक रात और दिन 24 घंटे पाठ पढ़ा गया। समापन के अवसर पर फादर पीटर कटारा, फादर असीम मिंज, फादर मारकुस डामोर, सिस्टर अमृता, सिस्टर सेशना, मास्टर राजू बारिया, मास्टर पूनिया, जोसेफ माल, पीटर बाबैरिया, किशोर खडिया, दमियान बारिया, मथियास निनामा, विनोद धानक तथा सेंट मैरिज सिस्टर प्रभु दासी सिस्टर्स, पल्ली परिषद के सदस्य, माता मरिया समिति के सदस्य युवा समिति के सदस्य उपस्थित थे। समापन के अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने सहयोग के लिए सबका आभार माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |