Monday, 20 ,April 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी |

सामूहिक क्षमायाचना एवं थांदला स्पर्शना को लेकर अणु दर्शन यात्रा का आयोजन
01, Oct 2024 1 year ago

image

लाभार्थी संघपति भरत भंसाली का किया सम्मान

माही की गूंज, थांदला। 

           संवत्सरी महापर्व पर प्रतिक्रमण द्वारा प्राणी मात्र 84 लाख जीव योनियों से क्षमायाचना कर थांदला स्थानकवासी जैन श्रावक संघ विगत दिनों बुद्धपुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. की सेवा में उज्जैन पहुँचा था वहाँ जाकर उनसे सामूहिक क्षमायाचना करते हुए उनके चरणों में आगामी वर्षीतप के पारणें थांदला में करवाने की पुर जोर विनन्ति रखी थी। इस यात्रा के दौरान संघ ने इंदौर शहर में विराजित महान तपस्वी पूज्य श्री दिलीपमुनिजी म.सा. आदि ठाणा, रतलाम विराजित संयम प्रभाविका पूज्या श्री संयमप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा एवं बदनावर में विराजित पुण्यपुंज पूज्या श्री पुण्यशीलाजी म.सा. आदि से भी सामूहिक क्षमायाचना कर चातुर्मास के बाद थांदला पधारने की विनंती की इस अणु दर्शन यात्रा के लाभार्थी वर्षीतप का सकल खर्च उठाने वालें दानवीर स्व. शांताबाई सुरेन्द्रकुमार तलेरा परिवार रहे। इसी तरह निजी व्यय से अणु दर्शन यात्रा के द्वितीय चरण में संघ थांदला गौरव लिमड़ी विराजित तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्रमुनिजी आदि ठाणा के श्री चरणों में पहुँच कर उनसे भी सामुहिक क्षमायाचना कर पूर्वोल्लेखित मांग रखी। अणु दर्शन यात्रा के तीसरें चरण में संघ पेटलावद विराजित पूज्या श्री सुव्रताश्रीजी म.सा. आदि ठाणा, बामनिया विराजित पूज्या श्री अनुपमशीलाजी म.सा. आदि ठाणा एवं रावटी में विराजित विदुषी महासती पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा. के श्री चरणों में पहुँच कर उनसे भी विगत वर्ष में हुई अविनय-अभक्ति-आशातना के लिए करबद्ध होकर सामूहिक क्षमायाचना कर उनसे भी शेषकाल में थांदला पधारनें की भावना व्यक्त की। अणु दर्शन यात्रा का सम्पूर्ण लाभ संघ अध्यक्ष भरत भंसाली ने लिया जिसके लिए अणु दर्शन यात्रियों ने उनका व उनकी धर्म सहायिका ऊषा भंसाली का शाल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। स्वागत सम्मान में पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी, सुनीता पीचा ने स्तवन व शाब्दिक भावधारा से भंसाली के कार्यकाल में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए अणुवत्स पूज्यश्री संयतमुनिजी म.सा. आदि ठाणा के आत्मोत्कर्ष वर्षावास में हो रही भव्य आराधनाओं का श्रेय देते हुए उनकी गुरुभक्ति की अनुमोदना की। आयोजन में संघ के पूर्वाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र घोड़ावत, महेश व्होरा, वरिष्ठ सदस्य सुजानमल शाहजी, वीर पिता अशोक मोदी, माणकलाल लोढ़ा, सुरेशचंद्र चौधरी, रजनीकांत लोढ़ा, अशोक चौरड़िया, विनोद श्रीश्रीमाल, सूरज श्रीमाल, स्वाध्यायी वीरेंद्र मेहता, पवन नाहर, वीर माता स्नेहलता मोदी, वीर माता आशुका लोढ़ा, महिला मंडल सचिव किरण श्रीश्रीमाल, सुनीता घोड़ावत, कामिनी रुनवाल, संगीता पीचा, इंदु बहन गादिया, प्रेमलता लोढ़ा, मधु लोढ़ा, कमलाबाई सेठिया, शांता शाहजी, स्नेहलता व्होरा, कामिनी पोरवाल आदि श्रीसंघ व महिला मंडल की अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन संघ प्रवक्ता पवन नाहर ने व वरिष्ठ सुश्रावक चंद्रकांत छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |