Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत
Report By: सुनील सोलंकी 29, Aug 2024 2 years ago

image


माही की गूंज, खवासा। 

    बुधवार शाम को खवासा से अपने गांव लौट रहे मादलदा पंचायत के कदवाली निवासी 36 वर्षीय विलय पिता कंन्तु गरवाल की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आवश्यक कार्य समाप्त करने के बाद, विलय खवासा से अपने गांव की ओर जा रहा था, जब रूपारेल घाटी में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक खेत में गिर गई और विलय को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

    खवासा पुलिस चौकी के अनुसार, विलय अपनी निजी मोटरसाइकिल  एमपी 09 एमयू  8911 से घर लौट रहा था। घटनास्थल पर उसकी मौत की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत जांच की जा रही है।

    विलय परिवार में एकमात्र पुत्र था, और उसकी असामयिक मृत्यु से उसकी माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों का जीवन कठिन हो गया है। 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |