Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शिप्रा नदी में हाथ-पैर और मुँह बंधी लाश मिली
14, Jul 2024 2 years ago

image

बोरे में बंद कर फेंका महिला को, अज्ञात महिला की जांच में जुटी पुलिस

माही की गूंज, बड़नगर।

          उज्जैन के थाना नागझिरी क्षेत्र के त्रिवेणी ब्रिज के पास शिप्रा नदी में तैरती हुई बोर बंद लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोर को खुलवाकर देखा उसमे एक महिला की लाश मिली। महिला के हाथ और पैर बंधे मिले है। पुलिस को आशंका है की महिला कहीं और हत्या कर शिप्रा नदी में फेंका गया है।

          महिला को बांधकर 2 बोरो में बंद कर नदी मैं फेंका गया है। पुलिस मौके ने पर पहुंचकर एफएसएल की टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किये। आसपास के लोगो से महिला के बारे में जानकारी हासिल की लेकिन मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना मिली थी कि त्रिवेणी के छोटे पुल के नीचे शिप्रा नदी में महिला की लाश तैर रही है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहाँ नदी में महिला का शव नजर आया। तैराकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। महिला करीब 40 से 45 वर्ष के बीच की दिखाई दे रही है, महिला हरे कलर की साडी पहने हुए है,उसके दोनों हाथ पैर को रस्सी से और मुँह को टॉवेल से बांधकर बोर में बंद कर लाश को फेंका गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |