Friday, 13 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान |

अणु पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह की धूम
14, Jul 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

           सीबीएसई अणु पब्लिक में अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ स्थानीय बच्चों के बैंड ग्रुप व वेलकम डांस द्वारा अतिथि देवों भव परम्परा का निर्वहन कर उनके स्वागत से हुआछात्र-छात्रा प्रमुख और कावेरी, गंगा, नर्मदा और यमुना सदन के सदस्यो ने परेड कर शपथ के लिए मंच पर पहुचे। प्रधानाचार्य प्रमोद नायर एवं संध्या नायर ने छात्र परिषद के विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ ग्रहण कराई। छात्र प्रमुख तनिक्ष पिचा एवं छात्रा प्रमुख पलक धानक तथा प्रत्येक चयनित सदस्यों को विद्यालय प्रबंधक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया एवं अतिथियों द्वारा अलंकरण पट और बैज पहनाया। मुख्य अतिथि जगत शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में उनके बेहतर भविष्य को ले कर जागरूक किया। साथ ही पंकज व्यास ने अनुशाशन का जीवन में महत्त्व बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हीना उपाध्याय ने किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |