Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर किए पौधरोपण
13, Jul 2024 2 years ago

image

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ मीडिया साथियों ने निभाई जिम्मेदारी

माही की गूंज, थांदला। 

          पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की है। जिसके बाद पीएम मोदी की अपील एक आंदोलन का रूप ले चुकी है। मप्र में जहां इंदौर में अकेले 51 लाख पौधे लगाने की मुहिम शुरू हुई है। तो वही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन भी अपने-अपने स्तर पर पौधरोपण के कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। इसके पहले झाबुआ जिले ने 15 लाख सीड बॉल के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने का सराहनीय प्रयास किया था। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।

           इसी तरह पर्यावरण संरक्षण को लेकर थांदला के मीडियाकर्मियों ने जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर धरती के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। पौधरोपण कार्यक्रम स्थानीय वॉटर वर्क्स परिसर थांदला में नपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा और एसडीएम तरूण जैन, तहसीलदार अनिल बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। जिसमें सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया।

           इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों की महत्ता पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण की अनदेखी से उपजी समस्याओं के समाधान के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अभियान में ब्लॉक के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने को लेकर प्रशासनिक पहल के बारे में बताया। जिसमें जल्द ही नगर के समीपस्थ ग्राम देवीगढ़ के माताजी मंदिर के समीप वृहद स्तर पर पौधा रोपण क़ी योजना बनाई जाने की जानकारी दी।

            पौधारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने कहा कि नगर के हर नागरिक को आगे आकर पौधरोपण कर उसकी जिम्मेदारी लेने चाहिए। अगर हम सभी के प्रयासों से यह कार्य हो जाए, तो आने वाले समय में हमारी प्रकृति खुशहाल होगी। कार्यक्रम में तहसीलदार अनिल बघेल व बीएमओ जेएस डावर ने भी पौधारोपण के बारे में बताया।

            कार्यक्रम में एसडीएम तरुण जैन, नपाध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, तहसीलदार अनिल बघेल, बीएमओ जेएस डाबर, प्रभारी सीएमो शीतल जैन, भाजपा महामंत्री एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, वरिष्ठ पार्षद समर्थ उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका सोनी, नगर परिषद उपयंत्री पप्पू बारिया, स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठौर, भाजपा नेता सचिन सोलंकी, आशीष सोनी, गौरव  चौहान, अमित त्रिवेदी, यशदीप अरोरा सहित थांदला मीडिया के साथी सुधीर शर्मा, अक्षय भट्ट, मनोज उपाध्याय, धर्मेंद्र पंचाला, शाहिद खान, मुकेश भट्ट, मनीष अहिरवार, बंटी भारती आदि मौजूद रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |