Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा मोबाईल चोर
08, Jul 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, बड़नगर।

          जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में चोरी में अंकुश लगाये जाने हेतु एवं आरोपीयों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बडनगर के थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के ‌द्वारा 6 जुलाई को घेरा बंदी कर चोरी गया मोबाईल फोन किमती करीबन 10 हजार रुपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

         फरियादी भारत सिंह पिता भंवर सिंह उम्र 35 साल निवासी सोहड़ ने 5 जुलाई को थाना पर उपस्थित होकर अपना एक वीवो कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल फोन कीमती करीबन 10 हजार रूपये को अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 339/24 धारा 379 भादवि 303 (2) बीएनएस का कायम कर अज्ञात आरोपी एवं मोबाईल की तलाश की गई। अनुसंधान के दौरान 6 जुलाई को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति खोप दरवाजा पर सस्ते दाम पर मोबाईल बेंचने के लिए लोगो से पुछ रहा है। पुलिस न तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गया। मोबाईल किमती करीबन 10 हजार रुपए बरामद कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |