Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शहर में संचालित स्कूल बसों की चैकिंग की गई
05, Jul 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, उज्जैन। 

          क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को स्कूल बस चैंकिग अभियान के अंतर्गत आरटीओ संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता में पदस्थ विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा शहर में संचालित स्कूल बसों की चेकिंग का कार्य किया गया।चेकिंग में मोटरयान अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराये जाने हेतु 78 वाहनों को चेक किया। चैकिंग के दौरान जिन स्कूल बसों के इमरजेंसी गेट पर सीट लगी पाई गई, उन्हें हटवाया गया और जुर्माना लगाया गया। साथ ही एक बिना नंबर की यात्री बस जो ओवरलोड सवारी परिवहन करती पाई गई उसे जप्त किया गया। उक्त चैकिंग अभियान निरंतर चलाया जाएगा। चैकिंग के दौरान निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से 27 हजार 500 रुपए, ज्ञान सागर स्कूल से 62 हजार 500 रुपए, जय महाकाल बस से 15 रुपए और अन्य वाहनों से 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार कुल एक लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |