Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लंबे इंतजार के बाद रुनीजा में 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का कार्य हुआ प्रारंभ
02, Jul 2024 2 years ago

image

साढ़े चार बीघा में बनेगा 6 बिस्तर का सर्व सुविधा युक्त स्वास्थ्य केंद्र

माही की गूंज, बड़नगर/रुनीजा।

          रुनीजा तथा क्षेत्र वासियो को बड़े लंबे अंतराल के बाद लगभग 1 वर्ष बाद 6 बिस्तर के उपस्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलने वाली है। रुनीजा में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा वर्ष 2023 में 6 बिस्तर के उपस्वास्थ्य केंद्र भवन की स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन शासकीय भूमि के अभाव में उक्त स्वास्थ्य केंद्र एक वर्षों से अधिक समय से अधर में लटका हुआ था। आम जन लग रहा था  की यह सविधा अब मिलना मुश्किल है। लेकिन अब जाकर अनुविभागीय अधिकारी शिवानी तरेटिया और तहसीलदार माला राय के द्वारा शासकीय भूमि पर सर्वे क्रमांक 230 रकबा 090 साढ़े चार बीघा जमीन उपलब्ध करवाई गई। उक्त केंद्र का कार्य प्रारम्भ होने से क्षेत्र वासियो ने प्रशन्नता व्यक्त की है।

          बता दे कि, उक्त सुविधा के अभाव में रुनीजा सहित  आसपास के क्षेत्र वासियों को छोटी-मोटी बीमारी के लिए या तो किसी प्राइवेट चिकित्सक किया या फिर रतलाम, बड़नगर जाकर अपना इलाज करवाने पड़ता था। अब यह सुविधा रुनीजा में उपलब्ध होने पर यहां एमबीबीएस डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी उपलब्ध रहेगी। 

         इस संदर्भ जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.  विजेंद्र अजनार ने बताया कि, यह स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2023 में ही स्वीकृत हो चुका था लेकिन समय पर जगह नहीं मिलने से विगत काफी समय से इसका काम अटका हुआ था। अब जाकर शासन द्वारा जगह उपलब्ध कराई गई और उसके बाद यह 2 करोड़ 95 लाख का 6 बिस्तर का उप स्वास्थ्य केंद्र लोक निर्माण विभाग के मार्ग दर्शन बन रहा है। जिसमे चिकित्सकों के वह स्टाफ के रहने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |