Tuesday, 24 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए सारंगी, पेटलावद, रायपुरिया से 35 भक्तों का जत्था रवाना
02, Jul 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, सारंगी।

          बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो गई है। इस यात्रा में पूरी दुनिया से लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने पर सारंगी, रायपुरिया, पेटलावद से बाबा के भक्त बाबा के दर्शन के लिए खुशी-खुशी रवाना हुए। बाबा के भक्तो को नगर वासियों ने हार पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ विदाई दी। सभी भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी, नगर पत्रकार संघ की ओर से भी सभी भक्तों का स्वागत किया गया।

         बाबा के सभी भक्त पहले उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। वहां से ट्रेन में बैठकर जम्मू पहुंचेंगे। जम्मू से बालटाल पहुंचकर बालटाल वाले रास्ते से पैदल चलकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। यात्रा संयोजक संजय उपाध्याय, राजू सतोगिया ने बताया, हमारी यह यात्रा उज्जैन, जम्मू, श्रीनगर, शिवखोड़ी धाम, माता खीर भवानी, बालटाल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद यात्रा का समापन होगा। राजू सतोगिया की यह 25 वीं यात्रा है एवं संजय उपाध्याय की 15 वीं यात्रा है। यात्रा पर जाने से पहले सभी शिव भक्तों ने खेड़ापति हनुमान जी, कान्हा जी, मां अंबे का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए सारंगी से संजय उपाध्याय, अनीश वर्मा, सतीश पाटीदार, दीपक पाटीदार, रजनीश पाटीदार, अंगूरबाला पाटीदार, ओम प्रकाश प्रजापत, पुष्कर शर्मा, विनोद पाटीदार, संगीता पाटीदार, प्रकाश राठौड़, मनीष राठौड आदि रवाना हुए है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |