Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

बदमाशों ने एक रात में तीन जगह वारदात करने की कि कोशिश, 2 बदमाश घायल 1 की मौत
20, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।

          बीती रात नगर में बदमाशों की एक गैंग ने तीन जगह वारदात का प्रयास किया। 2 जगह बदमाशों के हमले में दो- दो लोग घायल हुए तो तीसरी जगह गैंग के एक सदस्य की मौत हो गई। सबसे पहले बदमाश राणापुर में कुंदनपुर रोड पर तेजाजी मंदिर के पास निजी स्कूल के पीछे रहने वाले सुंदरसिंह हरवाल के यहाँ पहुंचे। बदमाशों ने घर बाहर सोई हुई हरवाल की पत्नी व बेटे राहुल पर हमला किया। इसमें दोनो घायल हो गए। 

           इसके बाद राणापुर से सटे ग्राम छायण में रात्रि ढ़ाई बजे 6-7 बदमाशों ने पथराव किया। शोर सुनकर 70 वर्षीय भूलीबाई नायक ने घर के भीतर से आवाज लगाई तो बदमाशों ने धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया। भूलीबाई के हाथ पर लोहे की रॉड से वार किया। वही विजय नायक को 2 पत्थर मारे। जिससे उसे सर व छाती पर चोट आई। आश्चर्यजनक यह है कि बदमाश भूलीबाई से कुछ भी नही ले गए। जबकि उन्होनें सोने के आभूषण भी पहन रखे थे। सूचना मिलने पर यहां पुलिस पहुंची। पुलिस यहां पहुंची तब तक बदमाश यहां से रफू चक्कर हो गए। 

           इसके बाद नगर के तडवी फलिया स्थित नानकीया बबेरिया के यहां बदमाशों ने वारदात का प्रयास किया। करीब साढ़े 3 बजे की है बात बताई जा रही है। नानकिया उस समय जगे हुए थे। उन्होंने कुछ आवाज सुनी तो शोर मचाया। ऊपर छत पर जाकर अपने भाई को जगा कर हवाई फायर भी किया। जिससे बदमाश वहां से भाग निकले। एक बदमाश की  की लाश वहां पर पड़ी मिली, जिसके हाथ में लोहे की रॉड है।

मर्ग कायम कर जांच करेंगे

          वहीं एसआई नीलिमा शर्मा ने बताया कि, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच करेगी उसके बाद ही बदमाश की मौत पर कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नही की जा सकी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व लोग जमा हो गए थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |