Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की विधानसभा समीक्षा बैठक संपन्न
15, Jun 2024 2 years ago

image

क्षेत्र में हुए मतदान प्रतिशत को लेकर हुई बूथ अनुसार समीक्षा

माही की गूंज, थांदला। 

        भाजपा मंडल थांदला द्वारा निजी स्थान पर लोकसभा चुनाव में थांदला विधान सभा के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं जिला अध्यक्ष भानु भुरिया के आह्वान पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल गंगाखेड़ी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पँवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका आशीष सोनी मंच पर उपस्थित थे। अतिथि द्वारा लोकसभा चुनाव में थांदला विधानसभा के मतदान के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार माना तथा साथ ही जिस क्षेत्र में भाजपा को मत कम मिले वहाँ की समीक्षा करते हुए आने वाले चुनाव में वहाँ से भी शत प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में करवाने का आव्हान किया गया। इस लोकसभा समीक्षा बैठक का संचालन थांदला विधानसभा के लोकसभा सह संयोजक बंटी डामोर द्वारा किया गया एवं आभार मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी द्वारा माना गया। बैठक में थांदला विधानसभा के नोंगवा मंडल अध्यक्ष लालचंद देवल, मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, काकनवानी मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर, मदरनी मंडल अध्यक्ष शिवाजी डामोर, खवासा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा सहित अन्य स्थानों के मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |